आग लगने से 100 एकड़ की पराली जली
गांव रामकली में खेतों में आग लगने से 100 एकड़ जमीन की पराल जल कर राख हो गई। गांव रामकली निवासी अशोक की जमा की गई पराल जली है।
संवाद सूत्र, जुलाना : गांव रामकली में खेतों में आग लगने से 100 एकड़ जमीन की पराल जल कर राख हो गई। गांव रामकली निवासी अशोक की जमा की गई पराल जली है। अशोक ने बताया कि हर वर्ष पराली इकट्ठी कर उसे काट कर बेचता है। पराली को इकट्ठी करने के लिए उसने रामकली गांव के कृष्ण जमीन ठेके पर ली हुई है। उस जमीन में वह किसानों से पराली खरीद कर जमा करता है। बाद में मशीन से पराली की कटाई कर प्रदेशों में बेच देता है। इस वर्ष उसने 100 एकड़ की जमीन की पराली खरीद कर जमा की थी। गुरुवार को उसे फोन पर सूचना मिली की उसकी पराली में आग लग गई है। इसकी सूचना पुलिस व फायर बिग्रेड कार्यालय में दी गई। फायर बिग्रेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग पर काबू पाने से पहले उसकी 100 एकड़ की पराली जलकर राख हो गई। आग से पराली जलने से उसे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।