बेटा नश्ो का आदी था,इसलिए पिता ने मार डाला
नरवाना (जींद) : बेटा नशे का आदी था इसलिए पिता ने उसकी हत्या कर दी। पिता के अुनसार 15 साल का बेटा नशे में उसके साथ मारपीट भी करता थ्ाा। उसकी इस आदत से परेशान होकर उसे ठिकाने लगा दिया। इसमें उसने अपने भतीजे की मदद ली। मोहन उर्फ मोना
नरवाना (जींद) : बेटा नशे का आदी था इसलिए पिता ने उसकी हत्&भ्ख्द्भ;या कर दी। पिता के अुनसार 15 साल का बेटा नशे में उसके साथ मारपीट भी करता थ्&भ्ख्द्भ;ा। उसकी इस आदत से परेशान होकर उसे ठिकाने लगा दिया। इसमें उसने अपने भतीजे की मदद ली। मोहन उर्फ मोना का शव सरकारी स्&भ्ख्द्भ;कूल के पीछे बरामद हुआ था। पुलिस ने मोना के पिता और चचेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया है।
सदर थाना पुलिस के अनुसार गत 10 मई को मोहन के पिता जोरा सिंह ने पुलिस को बताया था कि उसका पुत्र रात्रि को खाना खाने के बाद घूमने के लिए चला गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। सुबह उसका शव सरकारी स्कूल के पीछे पड़ा हुआ मिला था। पोस्टमार्टम में उसके सिर में चोट के निशान थे और नाक से खून बह रहा था।
पुलिस ने उस समय जोरा सिंह की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस तफ्तीश में सामने आया कि मोहन की हत्या में उसके पिता जोरा सिंह तथा उसके चाचा के लड़के सलिन्द्र उर्फ मुंशा का हाथ है। पुलिस ने उन दोनों को हिरासत में ले लिया।
पूछताछ में पिता ने बताया कि मोहन नशे का आदी था और उसके साथ आए दिन मारपीट करता था। इससे तंग आकर उसने उसको ठिकाने लगाने की सोची। उसने भाई के लड़के सलिंद्र उर्फ मुंशा को साथ लिया और माेहन को स्कूल के पीछे ले जाकर उसकी हत्या कर दी।