Move to Jagran APP

20 लड़के और लड़कियों का राज्य स्तरीय एनएसएस शिविर के लिए चयन

चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत गणतंत्र दिवस परेड में राज्य स्तरीय स्वयं सेवकों के चयन को लेकर ट्रायल ली गई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Sep 2019 07:50 AM (IST)Updated: Sun, 15 Sep 2019 07:50 AM (IST)
20 लड़के और लड़कियों का राज्य स्तरीय एनएसएस शिविर के लिए चयन
20 लड़के और लड़कियों का राज्य स्तरीय एनएसएस शिविर के लिए चयन

जागरण संवाददाता, जींद : चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत गणतंत्र दिवस परेड में राज्य स्तरीय स्वयं सेवकों के चयन को लेकर ट्रायल ली गई। इसमें केयूके, एमडीयू, जीजेयू, सीआरएसयू, हरियाणा केंद्रीय विद्यालय, भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय, हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, महर्षि मार्कंडेश्वर विश्वविद्यालय से 100 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। स्वयं सेवकों की शारीरिक जांच के बाद लड़कों से 1500 मीटर दौड़ और लड़कियों से 1200 की दौड़ लगवाई गई। दौड़ पास करने वाले प्रतिभागियों से परेड करवाई और इसके बाद उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया। इसके बाद 20 लड़कों और 20 लड़कियों का राज्य स्तरीय शिविर के लिए चयन किया गया। पांच लड़कों और पांच लड़कियों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है।

loksabha election banner

इस मौके पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के राष्ट्रीय सेवा योजना विभाग के क्षेत्रीय निदेशक हरिद्र कौर, युवा अधिकारी कमल किशपोटा, डा. कपेंद्र सिंह समेत 30 से ज्यादा कार्यक्रम अधिकारियों ने भाग लिया। हरिद्र कौर ने सीमित संसाधनों में कार्यक्रम के सफल आयोजन पर विश्वविद्यालय स्टाफ को बधाई दी। विश्वविद्यालय समन्वयक डॉ. अनुपम भाटिया ने अतिथियों, परेड इंस्ट्रक्टर, स्वयंसेवकों का आभार जताया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.