एसएनआर स्कूल में वैज्ञानिकों ने विद्यार्थियों को दी जानकारी
संत नेकी राम पब्लिक स्कूल दनौदा में जिज्ञासा साइंस कैंप का आयोजन किया गया। इसमें सीएसआइआर-सीएसआइओ सोनम महिला वैज्ञानिक गौरव शर्मा युवा वैज्ञानिक और प्रयोग प्रदर्शक सचिन ने शिरकत की।
संवाद सूत्र, नरवाना : संत नेकी राम पब्लिक स्कूल, दनौदा में जिज्ञासा साइंस कैंप का आयोजन किया गया। इसमें सीएसआइआर-सीएसआइओ सोनम महिला वैज्ञानिक, गौरव शर्मा युवा वैज्ञानिक और प्रयोग प्रदर्शक सचिन ने शिरकत की। सोनम व गौरव ने सीएसआइआर-सीएसआइओ के द्वारा बनाए गए कुछ विशेष उपकरणों की जानकारी विद्यार्थियों को दी। साथ में फायर इन हेंडस, अलादिन का चिराग, पाउडर लैस वाटर का प्रयोग कर दिखाया। सचिन ने विज्ञान के अनेक प्रयोग किये व बच्चों को उनके बारे में जानकारी दी कि वे किस प्रकार अपने प्रयोग को सफल कर सकते हैं। प्राचार्या शिखा शर्मा ने भी बच्चों को विज्ञान के बारे में जानकारी दी व बच्चों को कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम होते रहेंगे।