संकल्प ही सफलता का मूल मंत्र है : शर्मा
महाराजा अग्रसेन मंदिर पुजारी अशोक शर्मा ने कहा कि तप करना आसान नहीं है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 06:20 AM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 06:20 AM (IST)
संवाद सूत्र, उचाना : महाराजा अग्रसेन मंदिर पुजारी अशोक शर्मा ने कहा कि तप करना आसान नहीं है। दृढ़ शक्ति वाला ही तप कर सकता है। संकल्प ही जीत है। संकल्प ही वह शक्ति है जो कल्प को कण व पल्य को पल बना देती है। संकल्पी के लिए कोई भी मंजिल हजारों किलोमीटर दूर नहीं होती बल्कि उसकी मंजिल उसके कदमों तले होती है। उन्होंने कहा कि संकल्प ही सफलता का मूल मंत्र है। विकल्प तभी तक है जब तक संकल्प नहीं है। संकल्प कर लो विकल्प अपने आप खत्म हो जाएंगे। फूल में महक है तो व्यक्तित्व में चमक आती है। संकल्प मंजिल है जो चलता है वो गिरता भी पही है। जो गिरने के डर से चलता ही नहीं वह चलना नहीं सीख पाता। गिरेगा वही जो छत्त पर बैठा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें