कलयुग में गाय, गंगा और गायत्री की भक्ति का विशेष महत्व : राजपाल
गोसेवा सबसे बड़ा धर्म है। गाय में सभी देवी देवता वास करते हैं। कलयुग में गाय, गंगा व गायत्री की भक्ति का विशेष महत्व है। गाय बचेगी तो देश और समाज बचेगा। हमें गाय को बचाने के लिए आगे आना होगा।
जागरण संवाददाता, जींद : गोसेवा सबसे बड़ा धर्म है। गाय में सभी देवी देवता वास करते हैं। कलयुग में गाय, गंगा व गायत्री की भक्ति का विशेष महत्व है। गाय बचेगी तो देश और समाज बचेगा। हमें गाय को बचाने के लिए आगे आना होगा। यह बातें श्रीकृष्ण गोशाला पांडू ¨पडारा तीर्थ में पहुंचे संतों ने अपने प्रवचन के दौरान कही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिल्ली से आए वरिष्ठ समाजसेवी चौधरी राजपाल थे।
गोशाला संघ के जिला अध्यक्ष और गोशाला संचालक स्वामी सतबीरानंद महाराज ने हरियाणा के अलावा दूसरे प्रदेशों से पहुंचें संतों का अभिनंदन किया। संत समाज ने गायों पर अपने-अपने विचार रखें तथा गायक महेंद्र ने गाय के भजन गाकर मौजूद संगत को मंत्रमुग्ध कर दिया।
गोशाला के प्रधान राममेहर देशवाल व उपप्रधान ईश्वरचंद गर्ग, हरनारायण पूर्व डीएसपी, प्रवेश ¨सगला, पुलिस पीआरओ पवन कपूर, पृथ्वी ¨सह, मिस्त्री पवन कुमार, प्रभुराम, लक्ष्मीनारायण, रामकुमार, सूरजमल, ऋषिप्रकाश, माई जानकी ने गाय बचाओ-देश बचाओ संगोष्ठी पर अपने विचार रखें। गोशाला में हवन के बाद भंडारा लगाया गया।