पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन 12 को करेगी प्रदर्शन
जींद में हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन की जिला कार्यकारिणी की बैठक प्रधान सोमपाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई।
जासं, जींद : हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन की जिला कार्यकारिणी की बैठक प्रधान सोमपाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन सचिव वेद ढिल्लों ने किया। सर्व कर्मचारी संघ ब्लाक प्रधान संजीव ढांडा, स्टेट कमेटी के नेता गंगा राम मौन व रामभक्त श्योकंद मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए सोमपाल शर्मा ने बताया कि भाजपा सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ पिछले साल 12 दिसंबर को पूरे प्रदेश के सभी उपायुक्त मुख्यालय पर हल्ला बोल प्रदर्शन करके सरकार को कुंभकर्णी नींद से जगाया जाएगा। अगर सरकार इसके पश्चात भी कर्मचारियों की मांग और मुद्दों का समाधान नहीं करती है, तो कर्मचारी आगामी बड़े आंदोलन के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द कच्चे कर्मचारियों को पक्का करे। पुरानी पेंशन बहाल हो। सभी छंटनी ग्रस्त व बर्खास्त किए गए ठेका कर्मचारियों को बहाल किया जाए। लिपिकों को 35400 रुपये वेतन दिया जाए। इस अवसर पर ब्रांच प्रधान उचाना कर्मबीर मोर, काम सिंह, बलराज, राहुल, इंद्र श्योकंद, बिजेंद्र शर्मा, सुरेंद्र मेहरा मौजूद रहे।