Move to Jagran APP

पुरानी पेंशन बहाली के लिए चलाया जन संपर्क अभियान

पेंशन बहाली संघर्ष समिति सदस्य एक नवंबर को गोहाना में मनाए जाने वाले पेंशन अधिकार दिवस को लेकर जनसंपर्क अभियान चलाया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 31 Oct 2020 06:05 AM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2020 06:05 AM (IST)
पुरानी पेंशन बहाली के लिए चलाया जन संपर्क अभियान
पुरानी पेंशन बहाली के लिए चलाया जन संपर्क अभियान

फोटो- 3

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, जींद : पेंशन बहाली संघर्ष समिति सदस्य एक नवंबर को गोहाना में मनाए जाने वाले पेंशन अधिकार दिवस को लेकर जन संपर्क अभियान चलाते हुए शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, सिचाई विभाग और बिजली विभागों में जाकर कर्मचारियों से मिले। सभी विभागों के कर्मचारियों को एक नवंबर को गोहाना पहुंचने का आह्वान किया गया। अभियान में पेंशन बहाली संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र धारीवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनूप लाठर भी मुख्य रूप से शामिल हुए। शुक्रवार को अभियान की शुरूआत महिला विग की कार्यकारी प्रधान राजबाला कौशिक ने की। शिक्षा विभाग के कर्मचारियों में पेंशन अधिकार दिवस को लेकर काफी उत्साह दिखाई दिया। जिला प्रधान वजीर गांगोली, सुनील, राधेश्याम शर्मा, देवीलाल सहारन, सुरेंद्र ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए घोषणा पत्र भरवाए। वजीर गांगोली ने कहा कि एक नवंबर को सुबह साढ़े 8 बजे गोहाना रोड स्थित डीआरडीए के सामने से बसें गोहाना जाएंगी। महिला कर्मियों के लिए अलग वाहन की व्यवस्था की गई है। इस मौके पर सुरेंद्र ढुल, विजयपाल फौजी, जितेंद्र सिंह, अनुराधा गुप्ता, संजीव रंगा, रेणू दूहन भी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.