Move to Jagran APP

सफल रहा सीएए के समर्थन में जन जागरण अभियान : अमरपाल राणा

रेस्ट हाउस में भाजपा जिलाध्यक्ष अमरपाल राणा ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में बताया कि सीएए के समर्थन में 5 जनवरी से 12 फरवरी तक चला जन जागरण अभियान सफल रहा है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 19 Jan 2020 08:30 AM (IST)Updated: Sun, 19 Jan 2020 08:30 AM (IST)
सफल रहा सीएए के समर्थन में जन जागरण अभियान : अमरपाल राणा
सफल रहा सीएए के समर्थन में जन जागरण अभियान : अमरपाल राणा

संवाद सूत्र, सफीदों : रेस्ट हाउस में भाजपा जिलाध्यक्ष अमरपाल राणा ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में बताया कि सीएए के समर्थन में 5 जनवरी से 12 फरवरी तक चला जन जागरण अभियान सफल रहा है। देश भर में यह अभियान चलाया गया था। हर बूथ कार्यकर्ता ने घर-घर जाकर लोगों को सीएए के बारे में जागरूक किया। हर बूथ से सीएए के समर्थन में प्रधान मंत्री के नाम पोस्टकार्ड भेजे गए हैं। विपक्षी पार्टिओं द्वारा फैलाये जा रहे भ्रम के कारण यह अभियान चलाया गया है। भाजपा के संगठन चुनावों के बारे में बताते हुए जिलाध्यक्ष अमरपाल राणा ने कहा कि 1012 बूथों में से 998 बूथों पर बूथ अध्यक्ष, मंत्री व महिला अध्यक्ष का चुनाव पूरा हो चुका है। अब मंडल अध्यक्ष का चुनाव होना है, जिसके लिए 22 जनवरी से 24 जनवरी तक सभी विधानसभाओं में राय शुमारी की जाएगी, जिसके लिए जींद का वीर कुमार यादव, भवानी प्रसाद, जुलना का ओम प्रकाश धनखड़, सफीदों में रघुनाथ तवंर व रविन्द्र, नरवाना का लीला राम गुर्जर व कर्मबीर शर्मा और उचाना का जसवंत पठनीय को प्रभारी बनाया गया है। मंडल अध्यक्ष के लिए उम्र सीमा 45 वर्ष व जिलाध्यक्ष के लिए 55 वर्ष रखी गई है। रविवार को जींद में मंडल अध्यक्ष एवं मंडल चुनाव प्रभारियों की बैठक होगी। प्रेस वार्ता में जिला उपाध्यक्ष सरदार जितेंद्र रोहड़, मंडल अध्यक्ष बलवंत पांचाल, गौ सेवा अध्यक्ष श्रवण कुमार गर्ग, नगरपालिका प्रधान सेवा राम सैनी, रणबीर बिटानी, हरीश शर्मा, अखिल गुप्ता, सरपंच रोहड़ सरदार प्रीतम सिंह, सोहन धीमान मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.