Move to Jagran APP

संगठन को मजबूत करने के लिए नीतियों का प्रचार जरूरी : बृजेंद्र

लोकसभा से भाजपा सांसद बृजेंद्र सिंह ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए नीतियों का प्रचार-प्रसार जरूरी है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Nov 2020 06:35 AM (IST)Updated: Sun, 22 Nov 2020 06:35 AM (IST)
संगठन को मजबूत करने के लिए नीतियों का प्रचार जरूरी : बृजेंद्र
संगठन को मजबूत करने के लिए नीतियों का प्रचार जरूरी : बृजेंद्र

संवाद सूत्र, उचाना : हिसार लोकसभा से भाजपा सांसद बृजेंद्र सिंह ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए नीतियों का प्रचार-प्रसार जरूरी है। पार्टी जो फैसले जनहित में लेती है उन्हें हमें जन-जन तक पहुंचाना चाहिए। पार्टी की विचारधारा को लोगों को पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी बनती है। वे आरजीएम कॉलेज उचाना के सभागार में उचाना हलके के मंडलों की कार्यकारिणी की मीटिग में ये बातें बोल रहे थे।

loksabha election banner

सांसद ने कहा कि लोगों को अपने पक्ष में कैसे लाया जाए, केंद्र की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए आपकी अहम भूमिका होनी चाहिए। जब पार्टी बड़ी हो जाती है तो उसमें हर विचार के लोग शामिल हो जाते हैं। सभी विचारधाराओं के लोगों को जोड़कर ही पार्टी को मजबूत किया जा सकता है। संगठन की नीतियों के साथ चलना होगा। सरकार, पार्टी में समन्वय होना चाहिए। पार्टी का दायित्व सरकार को सचेत रखना होता है। वार्तालाप हमेशा बनाए रखना चाहिए। जो निष्कर्ष निकले वो सरकार पहुंचे यह बात ध्यान में रखनी चाहिए। ऐसा करने से पार्टी का अस्तित्व बचा रहता है।

उन्होंने कहा कि उचाना के कार्यकर्ताओं ने हर तरह की राजनीति की लड़ाई लड़ी है ओर उसे जीता भी है। हलके में साल 2000 से पहले राजनीति में स्थायीत्व बना हुआ था, लेकिन 20 साल के अंतराल में कोई भी स्थायीत्व नहीं दिखा। इस मौके पर हरेंद्र सिंह, राकेश उचाना खुर्द, रामनिवास दनौदा, सुशील काकड़ोद, सुरेंद्र गर्ग, प्रदीप भौंसला, अनूप श्योकंद, गुरनाम पालवां, गैजी श्योकंद, ई‌र्श्वर फौजी, मनीष काब्रच्छा, मंजीत पालवां, विकास सफा खेड़ी, मोनू श्योकंद मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.