रणदीप के साथ आए शहर के प्रमुख चिकित्सक डॉ. नरेश शर्मा
शहर के प्रमुख चिकित्सक डॉ. नरेश शर्मा शुक्रवार ने अपने साथियों के साथ कांग्रेस प्रत्याशी रणदीप सुरजेवाला का समर्थन किया।
जागरण संवाददाता, जींद : शहर के प्रमुख चिकित्सक डॉ. नरेश शर्मा शुक्रवार ने अपने साथियों के साथ कांग्रेस प्रत्याशी रणदीप सुरजेवाला का समर्थन किया। वीरवार को उन्होंने विवेकानंद नगर में शांडिल्य नर्सिंग होम पर रणदीप सुरजेवाला, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा. अशोक तंवर का सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में गर्मजोशी से स्वागत करवाया।
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव सुमित गौड़, डॉ. मनीष शर्मा, धनराज गोयल, अशोक गोयल, रणधीर ¨सह रेढू, अजय मलिक, शंकर गोयल, मुकेश शर्मा, प्रमोद सुहाग, सुमित गौड़, रघुबीर भारद्वाज, पं. राजेंद्र शर्मा, एडवोकेट महेश शर्मा, वरुण बंसल, प्रदीप भट्ट, ओमपाल शर्मा उपस्थित थे। सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा सरकार से जनता का मोहभंग हो चुका है और अब जनता कांग्रेस को सत्ता सौंपने का मन बना चुकी है।