प्रधानमंत्री की एकल घोषणा किसानों के शांतिपूर्ण आंदोलन की देन
बदोवाल टोल धरने के 330वें दिन की अध्यक्षता पूर्व सरपंच पिरथी सिंह ने की धरने में विभिन्न गांवों के किसान शामिल हुए।
By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Nov 2021 06:15 PM (IST)Updated: Sat, 20 Nov 2021 06:15 PM (IST)
संवाद सूत्र, नरवाना : बदोवाल टोल धरने के 330वें दिन की अध्यक्षता पूर्व सरपंच पिरथी सिंह ने की धरने में विभिन्न गांवों के किसान शामिल हुए। धरने के अगुआ मा. बलबीर सिंह ने आंदोलनरत किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने एकला चलो की नीति पर चलते हुए तीनों काले कानून वापिस लेने की घोषणा कर सब को चकित कर दिया। जबकि यह केवल एकल घोषणा है, परन्तु स्वागत योग्य तो है। यह सब अपने शांतिपूर्ण आंदोलन की देन है। जो लोग इस लाइन को ठीक नहीं समझते थे, उन्हे भी विश्वास हो गया होगा कि संयुक्त मोर्चे की आंदोलन की लाइन बिल्कुल सही है। ये राजनीतिक पार्टियां केवल और केवल वोट की चोट से डरती हैं, अन्य किसी चीज से नहीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें