Move to Jagran APP

पीएम तो हटकै मोदी ए बणैगा, फेर भाजपा की सीट जरूर घटैंगी

दोपहर के साढ़े 12 बज चुके हैं। हिसार से हरिद्वार जा रही रोडवेज बस जींद बस अड्डे पर पानीपत के बूथ पर खड़ी है। सभी सीटें फुल हो चुकी हैं। अगली खिड़की से चढ़ते ही जब फोटो स्नैप लिया जाता है तो यात्री चौकन्ने हो जाते हैं। पीछे बैठे दो-तीन बुजुर्गो के पास जाकर जब चुनाव की चर्चा शुरू होती है तो हांसी से पानीपत जाने वाले राम सिंह कहते हैं लोग तो मोदी का रुक्का मारण लाग रे सैं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Apr 2019 07:51 AM (IST)Updated: Fri, 19 Apr 2019 07:51 AM (IST)
पीएम तो हटकै मोदी ए बणैगा, फेर भाजपा की सीट जरूर घटैंगी
पीएम तो हटकै मोदी ए बणैगा, फेर भाजपा की सीट जरूर घटैंगी

कर्मपाल गिल, जींद

loksabha election banner

दोपहर के साढ़े 12 बज चुके हैं। हिसार से हरिद्वार जा रही रोडवेज बस जींद बस अड्डे पर पानीपत के बूथ पर खड़ी है। सभी सीटें फुल हो चुकी हैं। अगली खिड़की से चढ़ते ही जब फोटो स्नैप लिया जाता है, तो यात्री चौकन्ने हो जाते हैं। पीछे बैठे दो-तीन बुजुर्गो के पास जाकर जब चुनाव की चर्चा शुरू होती है, तो हांसी से पानीपत जाने वाले राम सिंह कहते हैं लोग तो मोदी का रुक्का मारण लाग रे सैं। फेर मामला इतणा आसान भी कोनी। जींद से बैठे बैठे जय सिंह कहते हैं पीएम तो दोबारा बनेगा, लेकिन भाजपा की सीट जरूर घटेंगी।

राम सिंह बीच में बोलते हुए कहते हैं कि कांग्रेस इबकै सौ क्रॉस करैगी। 140 तक उसकी सीट आ सकैं सैं। दोनों की बातों को गौर से सुन रहे जयभगवान से रहा नहीं गया। तपाक से वह कहते हैं कि मोदी तै वोट देणा मजबूरी सै। म्हारे तो आछे दिन आए कोनी। सेंटर की नौकरी खत्म कर दी। बेरोजगारां की भीड़ बढ़ा दी देश मैं। तभी सीट न मिलने के कारण खड़े कुलदीप भी नजदीक आ जाते हैं। उन्हें जींद से पानीपत जाना है। वह कहते हैं कि मोदी ने देश-विदेश में भारत का नाम रोशन कर दिया। पांच साल में बड़े घोटाले सामने कोनी आए। कुलदीप कहते हैं कि औरां तै तो मोदी ए खरा सै। इबकै पीएम तो ओए बणैगा। तभी राम सिंह फिर कहते हैं कि थाम कांग्रेस नै कम क्यूं मानो सो। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में घनखरी सीट कांग्रेस जीतेगी। बिहार और उत्तर प्रदेश में भाजपा को बड़ा झटका लागैगा। शर्त ला लो, जै भाजपा नै बहुमत आ जावै तो।

फिर कुलदीप तेवर में कहते हैं कि जींद तै बूढ़ा खेड़ा आ लिए। इब लग बस मैं एक भी झटका कोनी लागा। सड़क देख लो थाम कितणी सुथरी बणा राखी सै। उसकी बात को काटते हुए राम सिंह कहते हैं दो महीने पहलां के गड्ढे भूल ग्या, जब पेट की सारी आंत हिल जाया करदी। पांच साल मैं ईब बनी है या या सड़क। बूढ़ा खेड़ा से युवती रजनी बस में चढ़ती है। थोड़ी देर बात सुनकर वह कहती है कि मोदी को एक मौका तो और देना चाहिए। उनकी काम करने की नीयत है। देश को सुलझे हुए दमदार नेता मिले हैं। राम सिंह फिर कहते हैं कि बेटी, क्यां का दमदार? विदेश में भाषण देकर आ गया। विदेशी निवेश तो कुछ भी कोनी आया। कोई बड़ी फैक्ट्री कोनी लागी। गरमागरम बहस के बीच बस सफीदों पहुंच जाती है। अब बस में अगला सफर होगा जींद से गोहाना तक।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.