Move to Jagran APP

अनाज मंडी में धान की आवक जोरों पर उठान धीमा

अनाज मंडी में धान की आवक जोरों पर है। मंडी में अब तक 9 लाख 49 हजार

By JagranEdited By: Published: Mon, 09 Dec 2019 07:00 AM (IST)Updated: Mon, 09 Dec 2019 07:00 AM (IST)
अनाज मंडी में धान की आवक जोरों पर उठान धीमा
अनाज मंडी में धान की आवक जोरों पर उठान धीमा

संवाद सूत्र, जुलाना : अनाज मंडी में धान की आवक जोरों पर है। मंडी में अब तक 9 लाख 49 हजार 832 क्विंटल धान मंडी में खरीद हो चुकी है। मंडी में धान की आवक तेज है, लेकिन उठान का कार्य धीमी गति से चल रहा है। उठान धीमी गति से होने के कारण मंडी धान की बोरियों से अटी हुई है। मंडी में धार की किस्म 1509 की एक लाख 26 हजार 289 क्विंटल, सरबती सात हजार 562 क्विंटल, पीआर 295 क्विटल ही पहुंची है लेकिन सबसे ज्यादा 1121 किस्म आठ लाख 15 हजार 686 क्विटल पहुंची है। मंडी में धान के रेट में पिछले सप्ताह के बाद 80 रुपये प्रति क्विटल के हिसाब से उछाल आया है। किसानों ने कहना है कि अब की बार धान की रेट काफी कम हैं। बरसात कम होने के कारण धान में खर्चा अधिक आया है और आमदनी कम हुई है। औसतन प्रति एकड़ चार-पांच मण बरसात कम होने से हुई है। ठेके पर जमीन लेकर मजदूरी व डीजल की कीमत जोड़े तो धान अब की बार घाटे का सौदा साबित हो रही है। किसानों ने धान के भाव बढ़ाने की मांग सरकार से की है।

loksabha election banner

वर्जन

पिछली साल के मुकाबले अबकी बार धान की आवक ज्यादा है। उठान का काम भी सुचारू रूप से चल रहा है। किसानों और आढ़तियों को किसी प्रकार की परेशानी नही आने दी जाएगी।

-विष्णु शर्मा, मार्केट कमेटी चेयरमैन।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.