शिक्षा भारती स्कूल में किया पौधरोपण
शिक्षा भारती मॉडल स्कूल उझाना में पौधारोपण कार्यक्रम किया। इसमें स्कूल के प्रांगण में पौधे लगाए गए। प्राचार्य नवीन शर्मा ने कहा कि पेड़-पौधों की कमी से निरंतर पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है।
संवाद सूत्र, नरवाना : शिक्षा भारती मॉडल स्कूल उझाना में पौधारोपण कार्यक्रम किया। इसमें स्कूल के प्रांगण में पौधे लगाए गए। प्राचार्य नवीन शर्मा ने कहा कि पेड़-पौधों की कमी से निरंतर पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण बहुत जरूरी है। स्कूल के निदेशक वीरेंद्र बिढाण ने कहा कि हम सभी का फर्ज बनता है कि पृथ्वी की खूबसूरती को बनाए रखने में अपना योगदान दें। उन्होंने युवाओं को अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। चेयरमैन प्रवीण ने कहा कि मानव का प्रकृति के साथ गहरा संबंध है। अगर हम प्रकृति से नाता तोड़ देंगे तो प्रकृति भी हमसे नाता तोड़ देगी। इसलिए हमें प्रकृति को बचाना है, तो पौधों को लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें अपने जन्मदिन पर एक वृक्ष जरूर लगाना चाहिए।