पहली बरसात से शुरू होगा पौधारोपण अभियान, 30 हजार गड्ढे खोदे
मानसून की पहली बारिश के साथ ही जिले में पौधारोपण की मुहिम शुरू हो जाएगी। इससे पहले वन विभाग ने गड्ढे खोदने का अभियान शुरू कर दिया है।
जागरण संवाददाता, जींद: मानसून की पहली बारिश के साथ ही जिले में पौधारोपण की मुहिम शुरू हो जाएगी। इससे पहले वन विभाग ने गड्ढे खोदने का अभियान शुरू कर दिया है। ट्रैक्टर के पीछे मशीन लगाकर गड्ढे खोदे जा रहे हैं। जिले में अब तक नहरों, सड़कों के किनारे 30 हजार गड्ढे बनाए जा चुके हैं।
जिले में इस बार पौधारोपण अभियान के तहत वन विभाग ने 13 लाख 38 हजार 859 पौधे लगाने का लक्ष्य बनाया है। इन पौधों को उन जगहों पर लगाने पर अधिक फोकस रहेगा, जहां इनकी पेड़ बनने की संभावना ज्यादा हो। खाली पड़ी सरकारी जमीनों, निजी तथा सरकारी संस्थान परिसरों में लगभग 20 हजार पौधे रोपित कराए जाएंगे। सड़कों, रेलवे लाइनों व नहरों की पटरियों के साथ-साथ 2,70,600 पौधे रोपित कराए जाएंगे। जल शक्ति अभियान के तहत 3 लाख एक हजार पौधे ग्राम पंचायतों को निश्शुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रत्येक ग्राम पंचायत को औसतन एक हजार पौधे दिये जाएंगे। पौधे लगाने के के इच्छुक लोगों को उपलब्ध करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि लोगों को भी पौधारोपण में करना चाहिए। पौधे लगाने से धरती की सुंदरता बढ़ेगी और हमें आक्सीजन भी मिलेगी। आठ नर्सरियों में पर्याप्त पौधे उपलब्ध
मानसून में लगाए जाने जाने पौधों की पौध तैयार कर ली है। जिले की 8 नर्सरियों में पर्याप्त पौधे उपलब्ध हैं। छठी से बाहरवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को 1,08,526 पौधे पौधगीरी कार्यक्रम के तहत उपलब्ध करवाए जाएंगे। बच्चे इन पौधों को घर आंगन में रोपित करेंगे। इन पौधों में ज्यादातर फलदार पौधे होंगे।
रोहताश बिरथल, वन मंडल अधिकारी, जींद