Move to Jagran APP

हर गांव में नेता जी की 125वीं जयंती पर मनाया जाएगा पराक्रम दिवस

कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सैनी ने कहा कि 23 जनवरी को भाजपा नेताजी की जयंती पर पराक्रम दिवस के रूप में मनाएगी।

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Jan 2022 04:57 PM (IST)Updated: Fri, 21 Jan 2022 04:57 PM (IST)
हर गांव में नेता जी की 125वीं जयंती पर मनाया जाएगा पराक्रम दिवस
हर गांव में नेता जी की 125वीं जयंती पर मनाया जाएगा पराक्रम दिवस

जागरण संवाददाता, जींद : कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सैनी ने कहा कि 23 जनवरी को भाजपा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पराक्रम दिवस के रूप में तिरंगे के साथ गांव, गली, मोहल्लों में मनाएगी ताकि आने वाली पीढि़यों को इतिहास के बारे में जानकारी मिल सके।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले लोगों की कुर्बानियों से जुड़े इतिहास को दबाने का प्रयास किया है।

loksabha election banner

कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सैनी शुक्रवार को विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 1857 से लेकर वर्ष 2022 तक ऐसे अनेक क्रांतिकारी रहे हैं जिन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए और अंग्रेजों की यातनाएं सही लेकिन वे लोग इतिहास में दर्ज नहीं हैं। उन्हीं बलिदानियों को भाजपा नई पीढ़ी से रूबरू करवाएगी। प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के नेतृत्व में 129 कार्यकर्ता पोर्ट ब्लेयर पहुंचे और वहां जेल से मिट्टी लेकर आए। देश का यह दुर्भाग्य रहा कि काफी संख्या में बलिदान देने वाले लोग इतिहास के पन्नों में छुपे रहे और उनका नाम कहीं पर नहीं आया। अबतक केवल एक ही परिवार का गुणगान इतिहास में किया जाता रहा है। वर्ष 2014 में नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने। जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले लोगों को पहचान दिलाने के लिए एक मुहिम चलाई। उन्होंने कहा कि सुभाष चंद्र बोस स्वतंत्रता के आंदोलन में अग्रणीय वीर थे जिन्होंने सेना बनाई और अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाइयां लड़ीं। काफी संख्या में उनके सैनिकों को काला पानी जेल में डाला गया और यातनाएं दी गईं। वहीं पर वे सैनिक एकजुट हुए और अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी। भाजपा उन्हीं क्रांतिकारियों से रूबरू नई पीढ़ी को करवाने के लिए हर गांव, गली, मोहल्ले में 23 जनवरी को कार्यक्रम का आयोजन करेगी। जिसमें स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को भी 23 जनवरी को शामिल किया जाएगा। हर गांव में 75-75 लोग कार्यक्रम को लेकर एकजुट होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आते ही सरदार वल्लभ भाई पटेल का स्टेच्यू बनाया जो राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। जिन्होंने इस देश को एकजुट करने के लिए सभी रियासतों को इकट्ठा किया था, लेकिन उनका कहीं पर भी बलिदानियों में नाम नहीं है। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष राजू मोर, ओपी पहल, डा. राज सैनी, कर्मबीर सैनी, बबलू गोयल, मुकेश, विरेंद्र खोखरी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.