Move to Jagran APP

जुलाना मंडी में नहीं हुई धान की खरीद, लगा रहा जाम

बुधवार को जुलाना की अनाज मंडी बंद रही। मंडी में धान की खरीद नहीं की गई। मंडी में केवल आज उठान हुआ।

By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Nov 2020 07:20 AM (IST)Updated: Thu, 05 Nov 2020 07:20 AM (IST)
जुलाना मंडी में नहीं हुई धान की खरीद, लगा रहा जाम
जुलाना मंडी में नहीं हुई धान की खरीद, लगा रहा जाम

संवाद सूत्र, जुलाना : बुधवार को जुलाना की अनाज मंडी बंद रही। मंडी में धान की खरीद नहीं की गई। मंडी में केवल आज उठान हुआ। मंडी में धान की आवक तेज होने के कारण आढ़तियों ने मंडी एक दिन बंद रखने का फैसला लिया था। मंडी में धान की खरीद नहीं होने से किसानों को बैरंग लौटना पड़ा।

loksabha election banner

जुलाना की नई अनाज मंडी में धान की आवक तेज हो गई है जिसके कारण मंडी में जाम लग जाता है। मंगलवार को 35470 क्विंटल धान की खरीद की गई। अब तक मंडी में चार लाख 4690 क्विटल धान की खरीद हो चुकी है। सबसे ज्यादा धान की खरीद 1121 किस्म की हुई है। तीन लाख 25155 क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। 1509 किस्म की 60253 क्विंटल मंडी में पहुंच चुकी है। 16640 क्विंटल धान की खरीद पीआर की हुई है। सबसे कम धान एसबी 2650 क्विंटल मंडी में पहुंची है। धान की आवक तेज होने व उठान कम होने से मंडी में जाम लग जात था। जींद-रोहतक मार्ग पर भाी ट्रैक्टर-ट्रालियों की लाइन लग जाती थी। मंडी एसोसिएशन ने बैठक कर फैसला लिया कि बुधवार को धान की खरीद नहीं की जाएगी केवल धान की बोरियों का उठान होगा। मंडी सुपरवाइजर सुखमेहर पानू ने बताया कि मंगलवार रात व बुधवार दोपहर तक 50 हजार बोरियों का उठान हो चुका है।

वर्जन

मंडी में धान की आवक तेज होने व उठान कम होने से मंडी में जाम लगा जाता है। आढ़तियों ने फैसला लिया कि बुधवार को केवल धान की बोरियों का उठान होगा धान की खरीद नहीं की जाएगी। मंगलवार देर सायं से ही उठान शुरू हो गया था। एक दिन में उम्मीद है कि 70 हजार बोरियों का उठान हो जाएगा।

-मनोज ढिगाना, पूर्व प्रधान आढ़ती एसोसिएशन जुलाना।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.