चार हजार क्विंटल के पार पहुंचा धान 1121 का भाव
नई अनाज मंडी में रविवार को धान के भाव में उछाल आया है। रविवार को धान की फसल चार हजार रुपये प्रति क्विंटल को पार कर गई। धान की साफ एवं सुथरी 1121 किस्म जुलाना की मंडी में 4035 रुपये प्रति क्विंटल तक बिकी। धान की 1718 किस्म 3950 बिकी। धान के भाव बढ़ने से किसानों में खुशी का माहौल है।
संवाद सूत्र, जुलाना : नई अनाज मंडी में रविवार को धान के भाव में उछाल आया है। रविवार को धान की फसल चार हजार रुपये प्रति क्विंटल को पार कर गई। धान की साफ एवं सुथरी 1121 किस्म जुलाना की मंडी में 4035 रुपये प्रति क्विंटल तक बिकी। धान की 1718 किस्म 3950 बिकी। धान के भाव बढ़ने से किसानों में खुशी का माहौल है। औसतन मंडी में 37 हजार क्विंटल के करीब धान पहुंच रहा है। मंडी में धान की 1718 व 1121 किस्म की आवक ज्यादा है। पिछले एक सप्ताह से धान के भाव प्रतिदिन बढ़ रहे हैं।
पिछले एक सप्ताह के दौरान धान के भाव में 400 से 500 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से तेजी आई है। किसान विक्रम मलिक, जगबीर सिंह ढिगाना, राजेश, संजय, रविद्र, अमित व राजकुमार का कहना है कि धान के भाव बढ़ने से किसान खुश हैं। शुरुआत में भाव कम थे अब बढ़ गए हैं किसानों को उनकी मेहनत मिल जाएगी। ठेके पर खेत लेने, बुआई से कटाई तक ज्यादा खर्च होने से किसान की आमदनी नहीं के बराबर है। पिछले वर्ष की तुलना में अब की वर्ष भाव में उछाल आने से उनकी आर्थिक स्थित में सुधार होगा।
जुलाना मार्केट कमेटी के सचिव दीपक लोहचब ने बताया कि जुलाना की नई अनाज मंडी में धान की आवक तेज गति से चल रही है। किसानों के लिए शौचालय एवं पानी का प्रबंध पुख्ता किया गया है। धान के भाव में उछाल आने से किसान खुश हैं। मंडी में साफ एवं सफाई का विशेष ध्यान रख गया है। मंडी में 1718 व 1121 धान की किस्म की ज्यादा आवक है। -------------------- 1121 धान के भाव में लगातार तेजी जारी
संवाद सूत्र, उचाना : हाथ से काटे धान 1121 के भाव हर रोज बढ़ रहे है। रविवार को चार हजार रुपये प्रति क्विंटल तक के भाव रहे। किसानों को अब भाव पांच हजार क्विंटल तक भाव होने की उम्मीद होने लगी है। इस बार 1121 धान का उत्पादन बीते साल से कम है, लेकिन भाव बीते साल से काफी अधिक मिलने से किसानों के चेहरे खिले नजर आ रहे हैं। किसान सतबीर, जसविद्र, धर्मबीर, महाबीर ने कहा कि 1121 धान के भाव निरंतर बढ़ रहे हैं। हाथ से काटे हुए धान 1121 के भाव चार हजार तक पहुंच गए हैं। अब पांच हजार रुपये भाव होने की उम्मीद किसानों को है। इस बार उत्पादन तो बीते साल से कम है, लेकिन भाव अच्छे होने से किसान आर्थिक रूप से मजबूत होगा। मार्केट कमेटी सचिव नरेंद्र कुंडू ने कहा कि 1121 धान हाथ से काटे का भाव चार हजार रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गए हैं।