Move to Jagran APP

बीते साल से कम मिल रहे है धान और कपास के भाव

किसानों को इस बार बीते साल से कम धान 1121 व कपास के भाव मिल रहे हैं। किसानों को इस साल दोनों फसलों के भाव अधिक मिलने की उम्मीद थी।

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Nov 2019 06:20 AM (IST)Updated: Mon, 18 Nov 2019 06:20 AM (IST)
बीते साल से कम मिल रहे है धान और कपास के भाव
बीते साल से कम मिल रहे है धान और कपास के भाव

संवाद सूत्र, उचाना : किसानों को इस बार बीते साल से कम धान 1121 व कपास के भाव मिल रहे हैं। किसानों को इस साल दोनों फसलों के भाव अधिक मिलने की उम्मीद थी। पूरे सीजन में 1121 धान के तीन हजार रुपये प्रति क्विंटल तक फसल के भाव रहे हैं। बीते साल 3300 से अधिक भाव रहे थे। इस साल कपास के भाव कुछ दिनों से 5200 रुपये से 5300 रुपए प्रति क्विंटल के आस-पास मिल रहे हैं। ये भाव भी बीते साल से नहीं बढ़ रहे है। किसानों का कहना है कि अगर इस बार फसल के भाव बीते साल वाले मिलते तो भी किसानों को आर्थिक रूप से फायदा होगा। इस बार फसलों के भाव बीते साल से कम मिल रहे हैं। किसान रामफल, सुभाष, जसविद्र, मनोज ने कहा कि इस बार धान 1121 के भाव बीते साल से काफी कम मिल रहे है। भाव कम होने से किसानों को आर्थिक रूप से नुकसान हो रहा है। जिस तरह से भाव इस साल मिले है अगर ऐसे ही चलता रहा तो किसान कर्ज से बाहर नहीं निकल पाएंगे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.