विपक्ष के सांसद बैठकों का बहिष्कार न करके किसानों के मुद्दे उठाएं : पहलवान
खटकड़ टोल पर चल रहे किसानों के धरने पर तीन प्रस्ताव पास किए गए। किसान नेता आजाद पालवां सतबीर पहलवान ने बताया कि 200 किसान जंतर-मंतर पर समानानंतर सदन चलाएंगे।
संवाद सूत्र, उचाना : खटकड़ टोल पर चल रहे किसानों के धरने पर तीन प्रस्ताव पास किए गए। किसान नेता आजाद पालवां, सतबीर पहलवान ने बताया कि 200 किसान जंतर-मंतर पर समानानंतर सदन चलाएंगे। विपक्ष के सभी सांसदों से आह्वान किया कि वर्तमान में चल रहे सदन की बैठकों का बहिष्कार न करके किसानों की आवाज को सदन में उठाए। विपक्ष के सांसद ऐसा नहीं करते है तो सत्ता पक्ष के सांसदों की तरह विपक्ष के सांसदों का बहिष्कार किया जाएगा। सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का भी बहिष्कार करने के फैसले का प्रस्ताव पास किया गया है। संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा जो-जो फैसले लिए गए है खटकड़ टोल धरने के किसान उनके साथ है।
उन्होंने कहा कि जब तक किसानों की मांग पूरी नहीं होती किसान धरनों को जारी रखेंगे। दिल्ली बार्डर पर अपने परिवारों के साथ धरना दे रहे किसानों को आठ महीने हो गए है। सर्दी, गर्मी के मौसम की परवाह किसान नहीं करते है। गर्मी के मौसम में गेहूं की कटाई किसान करता है तो सर्दी के मौसम में अपनी फसल की सिचाई किसान करता है। जब तक किसानों की मांग पूरी नहीं होती किसानों के धरने निरंतर जारी रहेंगे।
श्रीमद्भागवत कथा सुनने से मिलते हैं सभी फल : विभानंद
जासं, जींद : शहर के महाभारत कालीन जयंती देवी मंदिर में चल रही सूर सागर कथा के दौरान अपने संबोधन में साध्वी विभानंद सरस्वती ने कहा कि सनातन धर्म के 18 पवित्र पुराण हैं। जिनमें एक भागवत पुराण भी हैं। इसे श्रीमद्भागवत या भागवतम् भी कहते हैं। यह जगत के पालक विष्णु देव के धरती पर लिये गये 24 अवतारों के साथ उस दौरान उनके जीवन की कथा का भावपूर्ण वर्णन हैं। इन पुराणों में भगवान का सुंदर स्तुति, वंदना, कीर्तन के माध्यम से वर्णन किया गया है। कलयुग में मनुष्य संयमी नहीं होता और उसकी आयु भी कम होती है। इसलिए शुकदेव ने इसकी कथा एक सप्ताह की रखी है। कथा के समापन पर मंदिर पुजारी पंडित नवीन कुमार शास्त्री अपने हाथों से श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया। 23 जुलाई को सुख-सागर कथा का समापन कार्यक्रम होगा। इस दौरान भंडारा कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर वरदान अस्पताल की चेयरमैन एवं समाजसेविका मीना शर्मा और भाजपा के जिला उप प्रधान सुभाष शर्मा शिरकत करेंगे।