एक पौधा हजारों पौधों को देता जीवनदान : डा. विद्यार्थी
पौधों से ही जीवन है। एक पौधा अपने जीवनकाल में हजारों लोगों को जीवन दान देता है।
जागरण संवाददाता, जींद : पौधों से ही जीवन है। एक पौधा अपने जीवनकाल में हजारों लोगों को जीवन दान देता है। ऐसे में क्या हजारों लोग मिलकर एक पौधे को जीवनदान नहीं दे सकते। यह उद्गार डा. धर्मदेव विद्यार्थी ने डीएवी पब्लिक स्कूल में छात्रा जेंसी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पौधारोपण कार्यक्रम में कहे। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जन्मदिन पर एक पौधा लगाए, तो जीवन में अनेक पौधे लगा सकता है। प्रत्येक पौधा कई टन ऑक्सीजन देकर लोगों को नया जीवन दे सकता है। कोरोना के समय में ऑक्सीजन का महत्व सब लोगों को पता लग गया है। डीएवी पब्लिक स्कूल अपने सभी विद्यार्थियों को अपने जन्मदिन पर पौधा लगाने के लिए आमंत्रित करता है। महावीर मित्तल अपनी पोती जैनसी और मान्या को साथ लेकर परिवार स्कूल पहुंचे। सभी ने मिलकर स्कूल में सात पौधे लगाए।