युवक की गोली मारकर हत्या करने का आरोपित चार साल बाद गिरफ्तार
शहर के विकासनगर में चार साल पहलेयुवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपित पर दूसरे की रंजिश के चलते गोली मारने का आरोप है। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश किया। वहां से उसे दिन के रिमांड पर लिया गया है।
जागरण संवाददाता, जींद : शहर के विकासनगर में चार साल पहलेयुवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपित पर दूसरे की रंजिश के चलते गोली मारने का आरोप है। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश किया। वहां से उसे दिन के रिमांड पर लिया गया है।
जींद के विकासनगर निवासी ऋषिपाल ने 5 जुलाई, 2015 को शहर थाने में मामला दर्ज कराया था कि उसका लड़का सन्नी रोहतक में अपने मामा के पास सोफा बनाने का कार्य सीखता था। पिछले दिनों पशुओं को लेकर दुर्गा कालोनी निवासी रवि, प्रयाग, लाडी, कपूरा, राममेहर, शमशेर और सोनू के खिलाफ लड़ाई झगड़े का मामला दर्ज कराया था। 1 जुलाई, 2015 को वह अदालत में झगड़े के मामले में पेशी पर आया था। जब उसका बेटा विकासनगर से घर की तरफ आ रहा था, तब बाइक सवार तीन युवकों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था। आरोपित रवि ने पर्दाफाश किया था कि गोली मारने वालों में मालवी गांव निवासी संदीप शामिल है, लेकिन तभी से आरोपित फरार था। पुलिस ने आरोपित संदीप को गिरफ्तार कर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपित से हत्या के मामले में शामिल दूसरे लोगों के बारे में पता करेगी।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप