Move to Jagran APP

महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में एक गिरफ्तार

ृ8 जून को अकालगढ़ में आग लगने से महिला की हुई थी मौत।

By JagranEdited By: Published: Mon, 03 Aug 2020 06:51 AM (IST)Updated: Mon, 03 Aug 2020 06:51 AM (IST)
महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में एक गिरफ्तार
महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में एक गिरफ्तार

मामला अकालगढ़ गांव में विवाहिता की आग लगने से हुई मौत का

loksabha election banner

संवाद सूत्र, जुलाना : महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने अकालगढ़ गांव के सोहन को गिरफ्तार किया है। पिछले दिनों रोहतक पीजीआइ में उपचार के दौरान अकालगढ़ गांव में विवाहिता की आग लगने से मौत हो गई थी। छेड़छाड़ से आहत महिला आग से बुरी तरह झुलस गई थी। सोनीपत के सिसाना गांव निवासी महिला की शादी 18 साल पहले अकालगढ़ गांव में हुई थी। उसके दो लड़के हैं। महिला के पति की मौत पांच साल पहले बीमारी के चलते हो गई थी। महिला खेती कर अपने बच्चों का पेट पाल रही थी। 20 जून को अकालगढ़ गांव में महिला आग से बुरी झुलस गई थी। महिला को पीजीआई रोहतक में दाखिल करवाया गया था। 38 दिन बाद महिला ने उपचार के दौरान पीजीआई में दम तोड़ दिया था। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई थी। परिजनों ने गांव के एक व्यक्ति पर महिला से छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर आग लगाने का आरोप लगाया था। महिला आग से बुरी तरह झुलस गई थी। महिला के मायके वालों ने पुलिस की कार्रवाई से खफा होकर शव लेने से मना कर दिया था। जुलाना थाना में भी ग्रामीण आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग लेकर पहुंचे थे। परिजनों ने पुलिस पर मामले में कमजोर धाराएं लगाकर आरोपित पक्ष के साथ मिलीभगत के आरोप लगाए थे। पुलिस ने इस मामले में आत्महत्या के उकसाने के आरोप में आरोपित को गिरफ्तार किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.