मदनलाल धींगड़ा के शहीदी दिवस पर किया पौधारोपण
गोकुल दल ने स्वतंत्रता सेनानी मदनलाल धींगड़ा के शहीदी दिवस पर पौधारोपण अभियान चलाया। मानव मित्र मंडल के संरक्षक दिनेश गोयल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करते हुए कहा कि शहीदों की बदौलत हमें आजादी मिली है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Aug 2020 06:52 AM (IST)Updated: Wed, 19 Aug 2020 06:52 AM (IST)
संवाद सूत्र, नरवाना : गोकुल दल ने स्वतंत्रता सेनानी मदनलाल धींगड़ा के शहीदी दिवस पर पौधारोपण अभियान चलाया। मानव मित्र मंडल के संरक्षक दिनेश गोयल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करते हुए कहा कि शहीदों की बदौलत हमें आजादी मिली है। कार्यक्रम संयोजक अचल मित्तल ने बताया कि विद्यार्थी सामाजिक सरोकारों को निभा रहे हैं और इस प्रकार के आयोजन इतिहास और संस्कृति को जीवित रखने के साथ-साथ पर्यावरण के प्रति भी युवा वर्ग की संवेदनशीलता दर्शाते हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें