देश निर्माण में भागीदारी के लिए संविधान के बारे जानना जरूरी : वीसी
चौ. रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा संविधान दिवस अवसर पर विस्तार व्याख्यान का आयोजन हुआ।
जागरण संवाददाता, जींद : चौ. रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा संविधान दिवस अवसर पर विस्तार व्याख्यान का आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता दिल्ली विश्वविद्यालय से प्रो. राजेश उपाध्याय ने स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया। मुख्यातिथि वीसी प्रो. राजबीर सिंह सोलंकी ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान के बारे में जानना अति आवश्यक है। जिससे समाज सेवा के कार्य करते हुए देश निर्माण में भागीदार बना जा सकता है। वरिष्ठ अतिथि के तौर पर विश्वविद्यालय डीन अकेडमी अफेयर प्रो. संजय कुमार सिन्हा ने कहा कि भारत का संविधान विश्व के सभी संविधानों में अनूठा है। प्रो. राजेश ने बताया कि भारत के संविधान को आर्दाश के रूप में मानना चाहिए, ये केवल कागज का पुलिदा नहीं है। हमारा संविधान सभी धर्मों, जातियों, पंथों को साथ लेकर चलने वाला समाजिक लोकतंत्र पर आधारित है। जोकि सभी को समान अधिकार प्रदान करता है। इस मौके पर हिदू कन्या समिति के अध्यक्ष अंशुल सिगला, डॉ. अनुपन भाटिया, प्राध्यापक संदीप कुमार, प्रदीप कुमार, शिवकुमार, सितेंद्र मलिक, अलका सेठ, जायपाल, मंजीत, धर्मसिंह व वीरेंद्र सिंह मौजूद रहे।