नपा ने अभियान चलाकर हटाया अतिक्रमण
पुरानी अनाज मंडी और मेन बाजार में नपा के कर्मचारियों ने अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया। नपा के दरोगा सुनील कुमार के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। मेन बाजार में दुकानदारों ने दुकानों के आगे काफी दूर तक अतिक्रमण किया हुआ था।
संवाद सूत्र, जुलाना : पुरानी अनाज मंडी और मेन बाजार में नपा के कर्मचारियों ने अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया। नपा के दरोगा सुनील कुमार के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। मेन बाजार में दुकानदारों ने दुकानों के आगे काफी दूर तक अतिक्रमण किया हुआ था। जिससे बाजार में दोपहर के समय जाम की स्थिति बन जाती थी। कई बार तो नपा ने मुनादी करवाई, लेकिन उसके बाद भी दुकानदार अतिक्रमण से बाज नहीं आए तो नपा के कर्मचारियों ने दोपहर के समय अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। जिससे पूरे बाजार में हड़कंप मच गया। नपा के कर्मचारियों ने दुकानों के आगे रखे सामान को जब्त कर लिया।
वर्जन
बार-बार मुनादी करवाने के बावजूद भी दुकानदार सामान को दुकानों के बाहर रख रहे थे। इसी को लेकर अभियान चलाया गया है आगे भी अभियान जारी रहेगा।
सुनील कुमार सफाई दरोगा जुलाना।