Move to Jagran APP

नगूरां पहुंची मन की बात मोदी के साथ संकल्प यात्रा

भारत के मन की बात मोदी के साथ तथा संकल्प पत्र संकल्प यात्रा उचाना विधानसभा के क्षेत्र के नगूरां अलेवा शामदों बधाना तथा पेगां गांव में पहुंची।

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Feb 2019 10:35 AM (IST)Updated: Fri, 22 Feb 2019 10:35 AM (IST)
नगूरां पहुंची मन की बात मोदी के साथ संकल्प यात्रा
नगूरां पहुंची मन की बात मोदी के साथ संकल्प यात्रा

संवाद सहयोगी, अलेवा : भारत के मन की बात मोदी के साथ तथा संकल्प पत्र, संकल्प यात्रा उचाना विधानसभा के क्षेत्र के नगूरां, अलेवा, शामदों, बधाना तथा पेगां गांव में पहुंची। इस दौरान मतपेटी में लोगों के विचार डलवाए गए।

loksabha election banner

यात्रा संयोजक सतपाल शर्मा ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य लोगों के विचार जानना है। हिसार विधानसभा क्षेत्र से करीब 9 रथ यात्राएं अलग-अलग विस क्षेत्र में गई हैं। जिसमें 2019 के लिए भाजपा सरकार का एजेंडा रहेगा कि लोगों के बात सुनकर नीति बनाई जाएगी। लोग क्या चाहते हैं। उनके मुद्दे क्या है। लोगों की राय जानने का प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर मन्नू तारखां, रामचंद्र अत्री के अलावा नानक नगूरां, सुखदेव शर्मा, शमशेर छोटा, राममेहर, बलजीत, करतार, हवा ¨सह, सोनू खटकड़, शमशेर सैनी आदि ने अपने विचार मतपेटी में डाले।

इधर उचाना की पुरानी अनाज मंडी में पहुंची। यात्रा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। हरियाणा मार्के¨टग बोर्ड सदस्य ओमप्रकाश थुआ ने बताया कि यह यात्रा हर विधानसभा क्षेत्र में सात दिन तक रहेगी। इस मौके पर मार्केट कमेटी वाइस चेयरमैन सुरेंद्र गर्ग, आढ़ती एसोसिएशन प्रधान सुरेश खरकभूरा, रामनिवास दनौदा, नरेश सौंगरी, सज्जन चौधरी, रामचंद्र घसो, यशपाल लोधर, लीला पालवां, अनूप श्योकंद, मन्नू तारखां मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.