मंत्री नायब सैनी ने धमतान में विश्वकर्मा मंदिर में की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा
संवाद सूत्र, नरवाना : श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री नायब ¨सह सैनी ने कहा कि हमारा देश पर्वों क
संवाद सूत्र, नरवाना : श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री नायब ¨सह सैनी ने कहा कि हमारा देश पर्वों का देश है। इसमें महान पुरूषों की जयंतियां एक पर्व के रूप में मनाई जाती है। यह बात गांव धमतान साहिब में भगवान विश्वकर्मा के प्रकाशोत्सव पर कही। सैनी ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा विर्श्व एक ऐसे महान शिल्पी थे। जिन्होंने कर्म करने को प्राथमिकता दी। छोटे से छोटा दुकानदार या मिस्त्री भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना करने के बाद अपने काम की शुरुआत करता है। उन्होंने कहा कि उनके विभाग द्वारा श्रमिकों के कल्याण के लिए विभिन्न प्रकार की 24 योजनाएं चलाई जा रही है। वर्तमान सरकार ने अपने 4 साल के कार्यकाल में श्रम एंव रोजगार विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं में 600 करोड़ रुपए की राशि खर्च की गई है। वहीं हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की चेयरपर्सन सुनीता दुग्गल ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा समाज सुधार का अनुपम उदाहरण थे। उन्होंने कौशल विकास को बढ़ावा दिया। कार्यक्रम में बिनैण खाप के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने मिलकर भगवान विश्वकर्मा की जयंति मनाकर कमेरे वर्ग का सम्मान किया है। इस मौके पर सुमन बेदी, अमरपाल राणा, रामनिवास सुरजाखेड़ा, सुशील नैन, बलविन्द्र धीमान, राजेश टांक, दयाल ¨सह धीमान, राजकुमार जांगड़ा मौजूद रहे।