मायावती का 66वां जन्मदिन जन कल्याण दिवस के रूप में मनाया
बहुजन समाज पार्टी की जुलाना इकाई ने बहन कुमारी मायावती का 66वां जन्मदिन जन कल्याण दिवस के रूप में मनाया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Jan 2022 06:31 PM (IST)Updated: Sat, 15 Jan 2022 06:31 PM (IST)
जासं, जींद: बहुजन समाज पार्टी की जुलाना इकाई ने बहन कुमारी मायावती का 66वां जन्मदिन जन कल्याण दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडवोकेट देशराज सरोहा, अध्यक्षता जिला अध्यक्ष धर्मवीर भुक्कल ने की। बसपा के जिला अध्यक्ष धर्मवीर भुक्कल ने कहा कि हरियाणा में भी बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनने के बाद गरीबों व महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करना सबको रोजगार देना मुख्य लक्ष्य होगा।
इस मौके पर जिला जोन प्रभारी राकेश दहिया, राजेश मेहंदिया, राजेंद्र माली, राकेश सभ्रवाल, मनदीप सभ्रवाल, अशोक नंदगढ़, रणबीर, मास्टर जगबीर, अजमेर, राजेश जांगड़ा, वेदपाल झमोला, सज्जन फौजी, संजय दहिया, अजमेर दहिया आदि काफी कार्यकर्ता हाजिर थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें