सर्वोदय स्कूल में हुई गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता
सर्वोदय पब्लिक स्कूल में शनिवार को गणित प्रश्नोत्तरी में चारों सदनों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Dec 2019 07:10 AM (IST)Updated: Sun, 15 Dec 2019 07:10 AM (IST)
जागरण संवाददाता, जींद : सर्वोदय पब्लिक स्कूल में शनिवार को गणित प्रश्नोत्तरी में चारों सदनों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। सभी सदनों ने बेहतर प्रदर्शन किया और भगत सिंह सदन प्रथम व पटेल सदन दूसरे स्थान पर रहा। स्कूल प्रबंधक कलीराम रेढू ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों में जागरूकता लाने में सहायक हैं। इनसे बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। सर्वोदय स्कूल में विद्यार्थियों में छिपी प्रतिभा को निखारने पर फोकस किया जा रहा है। मंच संचालन पूनम चहल ने किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें