गुरु द्रोणाचार्य स्कूल गतौली में गणित और साइंस प्रदर्शनी
गुरु द्रोणाचार्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल गतौली में प्राचार्य कृष्ण दुग्गल की देखरेख में गणित व साइंस प्रदर्शनी लगाई गई।
संवाद सूत्र, जुलाना : गुरु द्रोणाचार्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल गतौली में प्राचार्य कृष्ण दुग्गल की देखरेख में गणित व साइंस प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने सुंदर मॉडल तैयार किए। ग्लोबल वार्मिंग, पर्यावरण प्रदूषण, स्मार्ट स्कूल, भूकंप, एयर पोल्यूशन, सनराइज लाइट, टरेगल, सूकेयर, फोर्न सहित सुंदर मॉडल बनाएं गए। पर्यावरण प्रदूषण के बारे में बच्चों ने बताया कि फैक्टरियों व वाहनों से निकलने वाला धुआं कितना खतरनाक होता है। संस्थान के चेयरमैन राधेश्याम व डायरेक्टर बीरेंद्र ढांडा ने बच्चों को जीवन में मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्राइवेट स्कूल यूनियन जुलाना की प्रधान सुमन, विनोद पानू,मोनू, विनोद नैन, बिजेंद्र, रामबीर हथवाला, सुनील, मीना व रेणुका अध्यापिका मौजूद थी।