लायंस क्लब जींद सिटी ने मनाया करवा व डांडिया उत्सव
लायन क्लब जींद सिटी ने करवा व डांडिया उत्सव मनाया। जिसमें क्लब के सभी सदस्यों ने सपरिवार भाग लिया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Oct 2019 06:40 AM (IST)Updated: Fri, 18 Oct 2019 06:40 AM (IST)
जागरण संवाददाता, जींद : लायन क्लब जींद सिटी ने करवा व डांडिया उत्सव मनाया। जिसमें क्लब के सभी सदस्यों ने सपरिवार भाग लिया। कार्यक्रम के परियोजना निदेशक लॉयन मनीष सिघल ने बताया कि इस कार्यक्रम में अनेकों गेम्स व प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन लॉयन सचिन काहनोरिया व श्वेता काहनोरिया ने किया। करवा कप्पल प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार लॉयन दीपक सिगला व उनकी धर्मपत्नी पिकी सिगला ने जीता। बेस्ट जयमाला प्रतियोगिता में लॉयन कपिल जैन व उनकी धर्मपत्नी निवेदिता जैन प्रथम रहे। इस मौके पर प्रधान लॉयन मुकेश गर्ग, क्लब चार्टर लॉयन सुरेश जिदल, अजय सिगला, दिनेश गर्ग, डॉ. नवीन, हरिमोहन गर्ग उपस्थित रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें