प्रदेश में कानून-व्यवस्था का दिवाला निकला : कर्मवीर सैनी
प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता कर्मवीर सैनी ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बुरी तरह से चरमराई हुई है।
संवाद सूत्र, पिल्लूखेड़ा। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता कर्मवीर सैनी ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बुरी तरह से चरमराई हुई है। रात को नौ बजे पिल्लूखेड़ा मंडी में करियाणा स्टोर मालिक गांव कालवा निवासी राममेहर व उसके भाई संदीप को बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर लूटने का प्रयास किया। इसमें राममेहर बदमाशों का मुकाबला करते हुए घायल भी हो गए। सैनी ने पुलिस से इस मामले में तुरंत बदमाशों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर उनकी पहचान करके गिरफ्तार करने की मांग की।
सैनी शुक्रवार सुबह पिल्लूखेड़ा मंडी में पहुंचे और राममेहर व संदीप से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि दुकानदारों व व्यापारियों को बदमाशों से डरने की जरूरत नहीं है। कांग्रेस हमेशा ही व्यापारी व दुकानदारों के साथ रही है।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप