नगर परिषद की साइटों से फाड़े केजरीवाल के होर्डिस
मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर के खिलाफ दिल्ली के मुख्यमंत्री अर¨वद केजरीवाल के होर्डिग अभियान पर सरकार की नजरें टेढ़ी हो गई हैं। शहर में लगे आम आदमी पार्टी के होर्डिर्गो को प्रशासन ने उतरवा दिए हैं।
जागरण संवाददाता, जींद : मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर के खिलाफ दिल्ली के मुख्यमंत्री अर¨वद केजरीवाल के होर्डिग अभियान पर सरकार की नजरें टेढ़ी हो गई हैं। शहर में लगे आम आदमी पार्टी के होर्डिर्गो को प्रशासन ने उतरवा दिए हैं। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सरकार और भाजपाइयों के इस कदम की ¨नदा की है।
केजरीवाल की आम आदमी पार्टी की तरफ से शहर के रानी तालाब, देवीलाल चौक, कुंदन सिनेमा, रोहतक रोड बाईपास, गोहाना रोड बाईपास आदि जगह बड़े होर्डिग्स लगाए गए थे। इन होर्डिग्स में सवाल किया गया था कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अर¨वद केजरीवाल ने तीन साल में दिल्ली में अस्पताल और स्कूल ठीक कर दिए, जबकि चार साल में मुख्यमंत्री मनोहरलाल प्रदेश के सरकारी स्कूलों और अस्पतालों की हालत क्यों नहीं सुधार पाए। इसलिए भाजपा को भगाकर आम आदमी पार्टी को जिताना है। इन होर्डिग्स की शहर में चर्चा भी होने लगी थी, लेकिन दो-तीन दिन बाद ही इन होर्डिग्स को उतरवा दिया गया है। ये होर्डिग्स नगर परिषद ने उतरवाए हैं या भाजपा कार्यकर्ताओं ने, इस पर कोई जवाब नहीं दे रहा है। नगर परिषद के ईओ दीपक गोयल ने कहा कि जो भी होर्डिग लगाए जाते हैं, तीन-चार दिन सबको उतार दिया जाता है। आम आदमी पार्टी ने कितने दिन की फीस जमा कराकर ये होर्डिग्स लगवाए थे। इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। डीसी को ज्ञापन देने पहुंची आम आदमी पार्टी
फोटो: 16
शहर की विभिन्न साइटों से होर्डिग्स हटाए जाने के विरोध में आम आदमी पार्टी ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। पार्टी के जिला प्रधान राजकुमार पहल, दिल्ली के बदरपुर बार्डर से विधायक नारायण दत्त शर्मा, हलका अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण बंसल सहित अन्य नेता शनिवार को डीसी अमित खत्री को ज्ञापन देने भी पहुंचे थे। उनसे मुलाकात न होने के उनके कार्यालय के अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।