कमलवीर यादव का जेडीयू से नहीं कोई नाता : मघान
जेडीयू हरियाणा के संयोजक विजयपाल मघान ने कहा कि प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राव नरवीर ¨सह के भाई कमलवीर यादव का जेडीयू से कोई नाता नहीं है। कमलवीर का जेडीयू की हरियाणा इकाई का कांग्रेस में विलय कर देने संबंधी दावा झूठ के अलावा कुछ नहीं है। सच्चाई यह है कि कांग्रेस का हरियाणा में कोई वजूद नहीं रह गया है। इस तरह के झूठ के सहारे वह अपने अंदर नए प्राण फूंकने का विफल प्रयास कर रही है।
जागरण संवाददाता, जींद : जेडीयू हरियाणा के संयोजक विजयपाल मघान ने कहा कि प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राव नरवीर ¨सह के भाई कमलवीर यादव का जेडीयू से कोई नाता नहीं है। कमलवीर का जेडीयू की हरियाणा इकाई का कांग्रेस में विलय कर देने संबंधी दावा झूठ के अलावा कुछ नहीं है। सच्चाई यह है कि कांग्रेस का हरियाणा में कोई वजूद नहीं रह गया है। इस तरह के झूठ के सहारे वह अपने अंदर नए प्राण फूंकने का विफल प्रयास कर रही है।
शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए मघान ने कहा कि कमलवीर यादव 2017 में ही जेडीयू से बाहर हो गए थे। इस समय हरियाणा जेडीयू के प्रदेशाध्यक्ष और संयोजक वह खुद हैं। उनकी पार्टी हरियाणा में लोकसभा की सभी 10 तथा विधानसभा की सभी 90 सीटों पर मजबूती के साथ चुनाव लड़ने की तैयारी में है। 3 मार्च को पटना में एनडीए की रैली में वह हरियाणा जेडीयू का प्रतिनिधित्व करने के लिए जा रहे हैं। हरियाणा जेडीयू के प्रदेश प्रभारी राज ¨सह मान हैं।