सदस्यता अभियान के लिए जेजेपी कार्यकर्ताओं की हुई बैठक
उपमंडल कार्यालय के पास मैरिज पैलेस में जेजेपी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता हलका प्रभारी एवं प्रदेश सचिव भलेराम श्योकंद ने की।
संवाद सूत्र, उचाना : उपमंडल कार्यालय के पास मैरिज पैलेस में जेजेपी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता हलका प्रभारी एवं प्रदेश सचिव भलेराम श्योकंद ने की। बैठक में सदस्यता अभियान के तहत गांव में बनाए जाने वाले सदस्यों की कापी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को दी गई। भलेराम श्योकंद ने कहा कि गांव-गांव जाकर अधिक से अधिक सदस्य संगठन के साथ जोड़े जाएंगे। 20 दिसंबर से 20 जनवरी तक अभियान चला था। अब इस अभियान को हलके में बढ़ाते हुए अधिक से अधिक लोगों को संगठन के साथ जोड़ने का काम करेंगे। इस मौके पर अजमेर वकील, राजबीर अलेवा, सतबीर करसिधु, बलवान, धूला थुआ, सिक्किम महिला सेल हलकाध्यक्ष, राजेश खरकभूरा, सुरेंद्र श्योकंद, नरेंद्र मंगलपुर, रिषीपाल मांडी, महेंद्र गैंडा खेड़ा, माया सिंह तारखा, सुरेंद्र नंबरदार, राजेश झील, अनिल खापड़, सोनिया बड़ौदा मौजूद रही।