जेजेपी की रोहतक रैली से होगी बदलाव की शुरुआत : दुष्यंत चौटाला
पूर्व सांसद एवं जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने कहा कि रोहतक के जिस मैदान पर पीएम मोदी की रैली थी अब उसी मैदान पर 22 सितंबर को स्व. चौ. देवीलाल की जयंती पर सम्मान समारोह होगा।
संवाद सूत्र, उचाना : पूर्व सांसद एवं जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने कहा कि रोहतक के जिस मैदान पर पीएम मोदी की रैली थी, अब उसी मैदान पर 22 सितंबर को स्व. चौ. देवीलाल की जयंती पर सम्मान समारोह होगा। जेजेपी की रैली मोदी की रैली से दस गुणा बड़ी होगी। इस रैली के बाद प्रदेश में बदलाव की शुरूआत होगी। जेजेपी नेताओं की नहीं बल्कि कार्यकर्ताओं की पार्टी है। एक साल से भी कम समय पार्टी को बने हुआ है। आज भाजपा के विकल्प के रूप में मतदाता जेजेपी को देख रहे हैं। भाजपा आज इस बार 75 पार का नारा दे रही है, लेकिन प्रदेश की जनता ने भी एक नारा दे दिया है कि इस बार भाजपा सत्ता से बाहर।
पूर्व सांसद ने कहा कि हलके से रैली में अधिक से अधिक भागीदारी होनी चाहिए। आज हर वर्ग भाजपा सरकार से तंग है। ट्रैफिक नियमों के बाद जो चालान की राशि की गई है वो बहुत ज्यादा है। भाजपा ने सत्ता प्राप्त के लिए लोगों को आपस में धर्म, जात के नाम पर बांटने का काम किया है। अब मतदाता इनके बहकावे में नहीं आएगा। आज इस मौके पर प्रो. जगदीश सिहाग, जोरा डूमरखां, मनोज शमर, ज्ञानी तारखा, राजेश खरक, कृष्ण सफा खेड़ी, कर्मपाल पालवां, सूरजमल ग्रोवर, चंद्रपाल शमर, शमशेर नगूरां, नरेंद्र खापड़, शीला चहल, सिक्कम सफा खेड़ी, सुभाष भौंसला, राजबीर अलेवा, महेंद्र लोधर, चांदी सैन डूमरखां, अजमेर वकील, भूरिया श्योकंद, नसीब घसो, सूर्यदेव सुदकैन, प्रदीप सफा खेड़ी मौजूद रहे।