हिमालय वुड बैज प्रशिक्षण के लिए जींद के तीन कब मास्टर का चयन हुआ
हरियाणा राज्य भारत स्काउट एवं गाइड द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर मास्टर ट्रेनर तैयार करने के लिए मध्यप्रदेश में पंचमडी स्थान पर हिमालय वुड बैज प्रशिक्षण के लिए जींद के तीन कब मास्टर का चयन हुआ है।
जागरण संवाददाता, जींद : हरियाणा राज्य भारत स्काउट एवं गाइड द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर मास्टर ट्रेनर तैयार करने के लिए मध्यप्रदेश में पंचमडी स्थान पर हिमालय वुड बैज प्रशिक्षण के लिए जींद के तीन कब मास्टर का चयन हुआ है। यह प्रशिक्षण दिनांक 18 मई से 24 मई तक चलेगा। प्राथमिक कक्षा के बच्चों को किस प्रकार से खेल खेल में शिक्षा दी जाए ताकि बच्चे विषम परिस्थितियों में भी रुचि लेकर शिक्षा प्राप्त कर सके। शिक्षकों के लिए अलग-अलग गतिविधियों की जानकारी दी जाएगी।प्रशिक्षण लेने के लिए हरियाणा से 7 शिक्षक भाग ले रहे है। जिसमे जींद के 3 शिक्षक संतरों, भरपूर, राजपाल चयनित हुए। जिला संगठन आयुक्त राजेश वशिष्ठ ने बताया कि यह जींद जिले के लिए गर्व की बात है कि सबसे ज्यादा कब मास्टर जींद के चयनित हुए।