Move to Jagran APP

जींद में पुलिस चालान काटने में व्यस्त, बढ़ रही चोरी व लूटपाट की घटनाएं

जींद में हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल की जिला कोर कमेटी की बैठक पुरानी अनाज मंडी कृष्ण गर्ग दालमवाला के प्रतिष्ठान पर हुई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 27 Feb 2021 07:46 AM (IST)Updated: Sat, 27 Feb 2021 07:46 AM (IST)
जींद में पुलिस चालान काटने में व्यस्त, बढ़ रही चोरी व लूटपाट की घटनाएं
जींद में पुलिस चालान काटने में व्यस्त, बढ़ रही चोरी व लूटपाट की घटनाएं

जागरण संवाददाता, जींद : हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल की जिला कोर कमेटी की बैठक पुरानी अनाज मंडी कृष्ण गर्ग दालमवाला के प्रतिष्ठान पर हुई। मीटिग में व्यापारियों ने शहर में धड़ल्ले से बाइक व अन्य वाहनों के किए जा रहे चालानों पर रोष जताया गया। जिला प्रधान महावीर कंप्यूटर ने कहा कि चालान के नाम पर पुलिस द्वारा धक्के से वसूली की जा रही है। पुलिस की इस कार्यप्रणाली से व्यापारी काफी तंग आ चुके हैं। कोरोना की आड़ में मास्क के चालान भी काटे जा रहे हैं। जल्द ही इस समस्या को लेकर व्यापार मंडल डीआइजी ओमप्रकाश नरवाल को मिलेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस का काम व्यापारियों को सुरक्षा व जान-माल की रक्षा करना है। आए दिन व्यापारियों के साथ चोरी व लूटपाट की घटनाएं घट रही हैं। पुलिस का इसकी तरफ कोई ध्यान नहीं है। पुलिस सभी मुख्य चौराहों पर चालान काटने में व्यस्त है और तानाशाह रवैया अपनाकर धक्के से बाइक की चाबी निकालकर चालान काटे जाते हैं। कम्प्यूटर ने कहा कि शहर का व्यापारी इससे काफी तंग आ चुका है। व्यापार में भी काफी बुरा असर पड़ता है। पुलिस का तानाशाह रवैया व्यापार मंडल बर्दाश्त नहीं करेगा। शहर में कई जगह सार्वजनिक शौचालय ना होने से लोगों को परेशानी हो रही है। व्यापारियों ने कहा कि शहर की बुरी दुर्दशा हो चुकी है। पूरे शहर की सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। शहर में कछुआ चाल से रोहतक रोड पर विकास कार्य हो रहा है।

loksabha election banner

नगर प्रधान ईश्वर बंसल, राजकुमार गोयल, राधाकिशन बिदल ने बताया कि जल्द ही व्यापार मंडल का सम्मेलन होगा। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग शिरकत करेंगे। इस अवसर पर महासचिव सुरेश जिदल, प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार गोयल, सचिव सुरेश कुमार गर्ग, उप प्रधान राधाकिशन बिदल, जयकुमार, बलराम गर्ग, सुनील जिदल, सावर गर्ग, मनीष गर्ग, कृष्ण कुमार गर्ग, अशोक गोयल, धीरज गोयल, भोलाराम गुप्ता, जितेंद्र जैन, कृष्ण कुमार मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.