नगरपरिषद ने नहीं ली सुध, सामाजिक संगठन कराएंगे मिट्टी का भरत
जागरण संवाददाता, जींद : शहर की टपरीवास कॉलोनी की बदहाल गलियों की सूरत नगरपरिषद ने न
जागरण संवाददाता, जींद : शहर की टपरीवास कॉलोनी की बदहाल गलियों की सूरत नगरपरिषद ने नहीं ली तो सामाजिक संगठन आगे आए हैं। जेसीआइ जींद अर्बन एवं विवेकानंद फाउंडेशन ने मिलकर इस कॉलोनी की सेहत सुधारने का जिम्मा लिया है। पहले चरण में यहां की गलियों में मिट्टी का भरत कराना शुरू कर दिया है।
दरअसल, हांसी रोड पर देवीलाल मार्केट के पीछे टपरीवास कॉलोनी बसी हुई है, जिसमें झुग्गी-झोपड़ी वाले रहते हैं। यहां की सारी गलियां कच्ची पड़ी हैं और इनकी हालत बहुत बदतर है। पानी निकासी का रास्ता न होने के कारण इनमें कीचड़ भरा रहता है। जिससे इन झुग्गी-झोपड़ी वालों का जीवन नरक बना हुआ है। हर जगह गंदगी, कीचड़ और गड्ढे होने के कारण लोगों को पैदल चलने के लिए भी जगह नहीं होती है। बीते दिनों मुख्यमंत्री के निजी सचिव राजेश गोयल ने विवेकानंद फाउंडेशन और जेसीआइ जींद अर्बन के सदस्यों के साथ यहां का दौरा किया था। तब उन्होंने दोनों सामाजिक संगठनों के सदस्यों से आह्वान किया था कि सामाजिक जिम्मेदारी के तहत वे इस कॉलोनी में अपनी तरफ से कुछ काम करें। इसके बाद शनिवार को दोनों संगठनों के सदस्यों ने कीचड़ से अटी गलियों का भरत करवाना शुरू कर दिया। जेसीआइ जींद अर्बन के सदस्य विकास गुप्ता, बल¨वदर चहल और विनोद सैनी ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन यहां साकार रूप देना है। मिट्टी के भरत में करीब सवा लाख रुपये खर्च आएगा, इसलिए कोई भी सदस्य इसमें आर्थिक आहुति डाल सकता है। बल¨वदर चहल ने बताया कि गलियों का भरत करवाने के बाद प्रशासन की मदद से इन्हें पक्का करवाया जाएगा।