ईश्वर सच्चाखेड़ा बने सर्व कर्मचारी संघ के खंड प्रधान
सर्व कर्मचारी संघ की बैठक शहीद भगत सिंह अध्ययन केंद्र में कार्यकारी प्रधान कर्मबीर शर्मा की अध्यक्षता में हुई।
संवाद सूत्र, नरवाना : सर्व कर्मचारी संघ की बैठक शहीद भगत सिंह अध्ययन केंद्र में कार्यकारी प्रधान कर्मबीर शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बिजली निगम में फोरमैन ईश्वर सच्चाखेड़ा को सर्वसम्मति से संघ का खंड प्रधान मनोनित किया गया। इसके अतिरिक्त सुरेश पूनिया, रामफल नैन, बलवान, कृष्ण कुमार, नरेंद्र पालवां को कार्यकारिणी का सदस्य चुना गया। बैठक में जिला प्रधान रामफल दलाल व सुरेश मंगलपुर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। रामफल दलाल ने कहा कि सरकार की जन-विरोधी नीतियों के खिलाफ 26 नवंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भाग लेने का निर्णय लिया गया। इसके अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों व फायर-कर्मियों द्वारा पांच नवंबर को शहरी निकाय मंत्री अनिल विज के अंबाला आवास का घेराव भी किया जाएगा। इस अवसर पर कृष्ण खटकड़, सतबीर गुलाडी, सतबीर खरल, तेलू राम, लक्ष्मण, जयसिंह उपस्थित रहे।