Move to Jagran APP

इन्नर व्हील क्लब जींद युनाइटेड ने चलाया पर्यावरण संरक्षण अभियान

जागरण संवाददाता, जींद : इन्नर व्हील क्लब जींद युनाइटेड की चेयरमैन रचना अग्रवाल ने जींद का दौर

By JagranEdited By: Published: Mon, 22 Oct 2018 10:27 PM (IST)Updated: Mon, 22 Oct 2018 10:27 PM (IST)
इन्नर व्हील क्लब जींद युनाइटेड ने चलाया पर्यावरण संरक्षण अभियान
इन्नर व्हील क्लब जींद युनाइटेड ने चलाया पर्यावरण संरक्षण अभियान

जागरण संवाददाता, जींद : इन्नर व्हील क्लब जींद युनाइटेड की चेयरमैन रचना अग्रवाल ने जींद का दौरा किया और क्लब द्वारा करवाए गए कार्यों का निरीक्षण किया। क्लब सदस्यों ने उनके नेतृत्व में कई प्रोजेक्ट किए। पांच सीनियर सिटीजन महिलाओं को शाल देकर सम्मानित किया गया जो वृद्धावस्था में भी काम करके अपने घर का गुजारा चला रही हैं। 12 गरीब परिवारों को राशन दिया गया। साथ ही पौधा रोपण अभियान चला कर पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया गया। गरीब महिलाओं व बच्चों को सर्दियों में नंगे पैर न घूमे, इसके लिए चप्पल वितरित की गई साथ ही शहीद पवन कुमार की स्मृति में पांडू ¨पडारा स्कूल छात्रा नेहा को स्मृति ट्राफी दी गई। क्लब की वाइस चेयरमैन सीमा चौपड़ा और रचना अग्रवाल ने क्लब सदस्यों द्वारा करवाए गए कार्यों की प्रशंसा की। क्लब प्रधान पूनम आहूजा ने कहा कि संस्था सदस्य सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर भाग लेते हैं। इस मौके पर कविता बतरा, नीना गेरा, सुषमा, सुनीता, आशा, लवली, मीरा, नीरज, इंदू, हिमानी, सुप्रिया, ऊषा व विनिता मौजूद रही।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.