इनेलो हमारे गठबंधन की नहीं खुद के संगठन की करे चिता : चौटाला
इनेलो द्वारा भाजपा जजपा के गठबंधन को ठगबंधन बताए जाने पर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इनेलो तो बरोदा उप चुनाव ऐतिहासिक मतों से जीत रही थी। ये तो उप चुनाव के बाद सरकार टूटने का दावा कर रहे थे।
संवाद सूत्र, उचाना : इनेलो द्वारा भाजपा, जजपा के गठबंधन को ठगबंधन बताए जाने पर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इनेलो तो बरोदा उप चुनाव ऐतिहासिक मतों से जीत रही थी। ये तो उप चुनाव के बाद सरकार टूटने का दावा कर रहे थे। आप हमारे गठबंधन की चिता न करके अपने संगठन की चिता करें। 20 विधायक इनेलो छोड़ कर गए थे। आज एक रह गया। मुझे नहीं लगता कि इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला भी इससे खुश होंगे कि बरोदा में उनकी इतनी मेहनत के बाद भी इनेलो को 5003 मत आए। ये मत उस विधानसभा में इनेलो को मिले जिसमें आठ बार उनका विधायक रहा हो। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला तारखां गांव में जजपा किसान सेल के हलकाध्यक्ष ज्ञानी तारखां के निवास पर मंगलवार देर शाम पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
दिल्ली में हरियाणा की पराली का धुआं जाने के केजरीवाल के बयान पर कहा कि दिल्ली के सीएम केजरीवाल अपनी जन्म भूमि को ज्यादा प्यार करते हैं। वो ये भूल जाते हैं कि जितना क्षेत्रफल हरियाणा का दिल्ली के साथ लगता है उतना ही उत्तर प्रदेश का क्षेत्रफल लगता है। हमेशा ये ही कहना कि दिल्ली में हरियाणा, पंजाब की पराली का धुआं आ रहा है। ये दिखा देता है कि वो इसके ऊपर सिर्फ अपनी राजनीति चमकाने का काम कर रहे है। हम तो बार-बार कहते है कि दिल्ली सरकार चाहे तो टीम हमारे साथ भेज कर ये साबित करें कि क्या हरियाणा, पंजाब का धुआं ही दिल्ली जाता है कि और कहीं से भी धुआं आता है। केजरीवाल को अगर प्रदूषण की इतनी चिता है तो यमुना दिल्ली के अंदर सबसे दूषित है उसको सुधारने के लिए कदम उठाए।
---------------
संवैधानिक आंदोलन पर कोई प्रतिबंध नहीं
दिल्ली जाने वाले प्रदेश के किसान नेताओं को पुलिस द्वारा पकड़े जाने पर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जो व्यवस्था संवैधानिक तौर के अंदर बना कर चलेंगे लोग सरकार उनके ऊपर कोई प्रतिबंध नहीं लगाएगी। व्यवस्था खराब करके हमारे संवैधानिक राइट का दुरुपयोग करेंगे उसके खिलाफ कार्रवाई होगी तो कानूनी दायरे के अंदर होगी। उचाना में विकास की प्लानिग को लेकर डिप्टी सीएम ने कहा कि हमने प्रत्येक गांव के अंदर विकास कार्यो की शुरुआत करवाई है।