Move to Jagran APP

किसानों के लिए सिर्फ इनेलो ने त्याग किया : कुंडू

कुंडू ने कहा कि किसानों के हित में अब तक सिर्फ अभय चौटाला ने ही त्याग करते हुए विधायक पद से इस्तीफा दिया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Feb 2021 08:25 AM (IST)Updated: Fri, 19 Feb 2021 08:25 AM (IST)
किसानों के लिए सिर्फ इनेलो ने त्याग किया : कुंडू
किसानों के लिए सिर्फ इनेलो ने त्याग किया : कुंडू

जागरण संवाददाता, जींद : इनेलो के जिला अध्यक्ष, पूर्व विधायक रामफल कुंडू ने कहा कि किसानों के हित में अब तक सिर्फ अभय चौटाला ने ही त्याग करते हुए विधायक पद से इस्तीफा दिया है। प्रदेश में सहयोगी जजपा ने भाजपा को सत्ता से बाहर करने और किसानों के नाम पर वोट मांगे थे। लेकिन अब वह भाजपा की गोदी में बैठ गए हैं। प्रदेश का किसान इससे खफा है। वीरवार को सफीदों रोड पर पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कुंडू ने कहा कि देश और प्रदेश का अन्नदाता खुश नहीं रहेगा तो कमेरा, व्यापारी व कर्मचारी कैसे खुश रह सकता है। जब किसानों व व्यापारियों ने सरकार से कृषि कानूनों की मांग ही नहीं की तो क्यों केंद्र सरकार इन कानूनों को थोपने पर लगी हुई है। जबकि 85 प्रतिशत लोग किसानी पर आधारित हैं। इनेलो मांग करती है कि इन तीनों कृषि कानूनों को तुरंत प्रभाव से वापस ले और एमएसपी को कानूनी दर्जा देकर किसानों को राहत दे। व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष सतीश जैन ने कहा कि मंहगाई से आमजन का जीना मुश्किल हो गया है। सरकार तुरंत प्रभाव से बढ़े हुए डीजल, पेट्रोल और गैस की कीमतों को वापस ले। महिला प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा देवी ने कहा कि प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। महिलाओं के साथ दुराचार की घटनाएं बढ़ रही हैं। कानून व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो प्रदेश की महिलाएं सरकार के खिलाफ असहयोग आंदोलन चलाने से पीछे नहीं हटेंगी। इस मौके पर प्रदेश महासचिव वेद सिंह मुंडे, सुखजिद्र सिंह पप्पू रेढू हलका प्रधान जींद, सूबे सिंह लोहान हलका प्रधान उचाना, शमशेर सिंह ढांडा जिला संयोजक कर्मचारी सेल, प्रो. बलवान सिंह जिला संयोजक बुद्धिजीवी सेल, राजेश सिगला आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.