भारत विकास परिषद ने मनाया मकर सक्रांति पर्व
भारत विकास परिषद् भूतेश्वर शाखा जींद की महिला सदस्यों ने हर्षोल्लास के साथ मकर सक्रांति का पर्व मनाया। इस मौके पर प्रांतीय महिला प्रमुख सविता सिगला शाखा महिला प्रमुख कुसुम शर्मा ने महिला शक्ति की अगुआई की।
जागरण संवाददाता, जींद : भारत विकास परिषद् भूतेश्वर शाखा जींद की महिला सदस्यों ने हर्षोल्लास के साथ मकर सक्रांति का पर्व मनाया। इस मौके पर प्रांतीय महिला प्रमुख सविता सिगला, शाखा महिला प्रमुख कुसुम शर्मा ने महिला शक्ति की अगुआई की। महिलाओं ने दिन की शुरूआत बंदरों को चने, केले व डबल रोटी डालकर की। इसके बाद गरीब बच्चों व उनके परिवारों को मूंगफली, रेवड़ी, बिस्कुट और गर्म कंबल दिए। ईंट-भट्टे पर काम करने वाले मजदूरों को भी गर्म कंबल और दूसरा खाने का सामान बांटा गया। इस मौके पर नीतू गोयल, रीटा बंसल, मनीषा रोहिला, सुषमा गुप्ता, कविता कौशिक, सुशील गुप्ता, मंधीर कौशिक, बालकिशन बंसल, हरिचंद्र सिगला, कोषाध्यक्ष संदीप सेतिया, एडवोकेट सुरेश गोयल, एडवोकेट अंकुश शर्मा व नारिश रोहिला मौजूद रहे।