प्रदेश व्यापार मंडल की कार्यकारिणी में 24 ट्रेड यूनियन के प्रधान शामिल
हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल जींद की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। कार्यकारिणी में कुल 31 से ज्यादा सदस्यों को स्थान दिया गया है जिनमें 24 से ज्यादा ट्रेड यूनियनों के प्रधानों को भी जगह मिली है
जागरण संवाददाता, जींद : हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल जींद की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। कार्यकारिणी में कुल 31 से ज्यादा सदस्यों को स्थान दिया गया है, जिनमें 24 से ज्यादा ट्रेड यूनियनों के प्रधानों को भी जगह मिली है। प्रमुख व्यापारी नेता महावीर कंप्यूटर व राजकुमार गोयल को संरक्षक नियुक्त किया गया है। महासचिव की जिम्मेदारी साड़ी एसोसिएशन के प्रधान सावर गर्ग को दी गई है।
व्यापार मंडल जींद के नगर प्रधान ईश्वर बंसल ने बताया कि अनाज मंडी एसोसिएशन के प्रधान जयभगवान मित्तल, सदाव्रत अन्न क्षेत्र के प्रधान महेश सिगला को सलाहकार, घी चीनी एसोसिएशन से राधेश्याम बिदल व हांसी रोड स्पेयर पार्ट के प्रधान राजकुमार जिदल को वरिष्ठ उपप्रधान, रेडीमेड एसोसिएशन के प्रधान जयकुमार गोयल, बाबा बाजार एसोसिएशन के सियाराम गोयल, करियाना एसोसिएशन जींद के प्रधान रामकुमार जैन व अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान सत्तो रेढू रायचन्दवाला को उपप्रधान नियुक्त किया गया है। बीड़ी तंबाकू एसोसिएशन के प्रधान सुभाष गर्ग व पेस्टिसाइड एसोसिएशन के प्रधान पवन गर्ग को सचिव, जूता एसोसिएशन के प्रधान राजेश सिगला, इलेक्ट्रोनिक्स एसोसिएशन के प्रधान आनंद जैन, मार्बल एसोसिएशन के बीरभान गर्ग को सह-सचिव नियुक्त किया गया है। फर्नीचर एसोसिएशन के प्रधान राकेश सिगला व घी चीनी एसोसिएशन के प्रधान सुधीर जिदल व करियाना एसोसिएशन के नीरज जैन को संगठन सचिव बनाया गया है। सुरेश गर्ग को कोषाध्यक्ष, करियाना व्यापार एसोसिएशन के प्रधान मनीष गर्ग को प्रेस सचिव, होलसेल डीलर एसोसिएशन के संरक्षक कृष्ण परुथी व जनरल स्टोर एसोसिएशन के प्रधान सुनील गर्ग को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है।
--इनको कार्यकारी सदस्य नियुक्त किया
कपड़ा मार्किट के प्रधान वेद प्रकाश गर्ग, लोहा मंडी के प्रधान रमेश सिगला, चक्कर रोड के प्रधान श्रीपाल जैन, केमिस्ट एसोसिएशन के प्रधान अरविद जैन, सब्जी मंडी करियाना एसोसिएशन के प्रधान भोलाराम गुप्ता, गोहाना रोड इलेक्ट्रिक से सुरेन्द्र जिन्दल, जोगिन्द्र काकू सरदार, काठ मंडी से सोमप्रकाश, मेन बाजार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान कृष्ण सिगला, व्यापार मंडल के पूर्व प्रधान पुरुषोतम बूरेवाला, बर्तन एसोसिएशन के पूर्व प्रधान जितेन्द्र जैन, बाबा एसोसिएशन से पवन बासिया, तांगा चौक से दीपक गर्ग व साड़ी एसोसिएशन के अशोक गोयल को कार्यकारी सदस्य नियुक्त किया गया है। प्रधान ईश्वर बंसल ने बताया कि कार्यकारिणी आगामी आदेशों तक प्रभावित रहेगी। जरूरत पड़ने पर कार्यकारिणी का विस्तार भी किया जा सकता है।