Move to Jagran APP

बैठक में इनेलो के संगठन को मजबूत बनाने पर दिया जोर

इनेलो की हलका स्तरीय बैठक जिला पार्टी कार्यालय में हलका प्रधान सुखजिद्र सिंह रेढू की अध्यक्षता में हुई। मुख्यातिथि के तौर पर जींद हलके की नवनियुक्त प्रभारी एवं महिला प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा देवी ने शिरकत की।

By JagranEdited By: Published: Tue, 03 Aug 2021 07:26 AM (IST)Updated: Tue, 03 Aug 2021 07:26 AM (IST)
बैठक में इनेलो के संगठन को मजबूत बनाने पर दिया जोर
बैठक में इनेलो के संगठन को मजबूत बनाने पर दिया जोर

जागरण संवाददाता, जींद : इनेलो की हलका स्तरीय बैठक जिला पार्टी कार्यालय में हलका प्रधान सुखजिद्र सिंह रेढू की अध्यक्षता में हुई। मुख्यातिथि के तौर पर जींद हलके की नवनियुक्त प्रभारी एवं महिला प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा देवी ने शिरकत की। बैठक में सभी जोन अध्यक्षों को ग्राम स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए दिशा निर्देश दिए गए।

loksabha election banner

हलका प्रभारी ने कहा कि इनेलो का संगठन बहुत मजबूत है। पार्टी सुप्रीमो चौ. ओमप्रकाश चौटाला के निर्देशानुसार संगठन को और मजबूत करने की कवायद लगातार जारी है। संगठन के बलबूते इनेलो साल 2024 में प्रदेश में अपनी सरकार बनाएगी। प्रदेश में आज बीजेपी-जेजेपी सरकार फैल हो चुकी है। चारों ओर हाहाकार मचा हुआ है। बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महंगाई, अत्याचार का बोलबाला है। अब प्रदेश की जनता आगामी विधानसभा चुनाव में इनेलो को पूर्ण बहुमत दिलाकर चौ. ओमप्रकाश चौटाला को मुख्यमंत्री देखना चाहती है। इनेलो अनुसूचित जाति सेल के प्रदेशाध्यक्ष वेद सिंह मुंडे व प्रदेश प्रवक्ता विजेंद्र सिंह रेढू ने कहा कि चौ. अभय सिंह चौटाला एक मजबूत नेता और त्याग की मूर्ति हैं। जिन्होंने अपने दादा स्वर्गीय चौधरी देवीलाल की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए किसान, व्यापारी और गरीब का साथ देने के लिए विधायक पद को त्यागने का काम किया।

इस मौके पर रामफल मंगला, संतरो जागलान, शमशेर सिंह ढांडा, प्रो. बलवान सिंह, जगबीर रेढू, जगबीर जांगड़ा, संदीप परमार, सुखबीर ढुल प्रधान महासचिव, जेपी दहिया, एडवोकेट राजकुमार रेढू मौजूद रहे।

नरवाना भगवती क्लब के दूसरी बार प्रधान बने प्रवीण गोयल

नरवाना : नरवाना भगवती क्लब की रविवार देर सायं बैठक हुई, जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में क्लब के वरिष्ठ सदस्य प्रवीण गोयल को सर्वसम्मति से प्रधान बनाया गया। इसके अतिरिक्त राकेश गर्ग उप प्रधान, भारत गर्ग सचिव, जोनी सिगला कोषाध्यक्ष तथा सरवन कुमार प्रेस सचिव चुना गया। चार सालों की तरह मासिक भंडारा 8 अगस्त को लगाया जाएगा। इस अवसर पर क्लब के सदस्य अनूप गोयल, सरवण कुमार, दिनेश गर्ग, प्रमोद जैन, प्रभात मित्तल, राधेश्याम गर्ग, दिन्नू गर्ग, वेद प्रकाश सैनी, विक्रम गोयल, जिज्ञासु आदि उपस्थित थे। संसू


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.