भारत स्कूल की ज्योति लंबी कूद में रही प्रथम
भारत वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धरौदी के खिलाडि़यों ने जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। प्राचार्य सतीश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में ज्योति ने लंबी कूद में प्रथम स्थान हासिल किया व ऊंची कूद में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
संवाद सूत्र, नरवाना :- भारत वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, धरौदी के खिलाडि़यों ने जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। प्राचार्य सतीश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में ज्योति ने लंबी कूद में प्रथम स्थान हासिल किया व ऊंची कूद में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि खो-खो में लड़कियों ने द्वितीय स्थान पाया। उन्होंने बताया कि खो-खो की लड़कियों की टीम पहली बार ही मैदान में उतरी थी और उसने यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने खिलाड़ियों की सफलता का श्रेय पीटीआइ प्रेम को दिया, जिनके मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने यह उपलब्धि हासिल की। स्कूल के चेयरमैन अजीत दलाल ने विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र देकर उनकी हौंसला अफजाई की। उन्होंने कहा कि हमें हारने पर निराश नहीं होना चाहिए, बल्कि अधिक मेहनत कर आगामी प्रतियोगिता के लिए तैयारी करनी चाहिए।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप