Move to Jagran APP

उपचुनाव में भाजपा को सबक सिखाने का मन बना चुकी जनता : डॉ. तंवर

जागरण संवाददाता, जींद : कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि जींद के लोग उप चुना

By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Dec 2018 01:35 AM (IST)Updated: Wed, 19 Dec 2018 01:35 AM (IST)
उपचुनाव में भाजपा को सबक सिखाने का मन बना चुकी जनता : डॉ. तंवर
उपचुनाव में भाजपा को सबक सिखाने का मन बना चुकी जनता : डॉ. तंवर

जागरण संवाददाता, जींद : कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि जींद के लोग उप चुनाव में भाजपा को चलता करने के लिए मन बना चुके हैं। हाल ही में हुए पांच राज्यों के विधान सभा चुनावों में जनता ने भाजपा का जिस तरह से सफाया किया है। जींद उप चुनाव में भी भाजपा की वैसी ही हालत होगी। तंवर ने सोमवार को गांव झांझ, अहिरका, कंडेला, खोखरी, बरसाना, निर्जन तथा जींद शहर की ब्राह्मण धर्मशाला, शर्मा कालोनी, रामराय गेट व सुभाष नगर में जनसभाओं को संबोधित किया।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने पर मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की तर्ज पर किसानों के कर्जे माफ किए जाएंगे। किसान संगठनों से बातचीत करके उनकी अन्य मांगों को भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। कंडेला में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इनेलो भाजपा की बी टीम के तौर पर काम कर रही है और उनके रवैये में कोई सुधार नहीं हुआ है। प्रदेश की जनता जागरूक है। ये लोग इनेलो के न तो कंडेला कांड को भूले हैं और न ही महम कांड को। इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री बिजेंद्र कादियान, जींद जिला प्रभारी सतीश दहिया, प्रमोद सहवाग, रघुबीर भारद्वाज, बालमुकुंद शर्मा, प्रभा माथुर, नरेश जांगड़ा, रोहित दलाल, सुरेंद्र दलाल, धर्मपाल कटारिया, धर्मबीर जैजैवंती, विमला सिवाच, ईश्वर तंवर, धर्मपाल प्रधान, सुमित भुक्कल, अंजना वाल्मीकि, उमेश शर्मा, बिजेंद्र सांगवान मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.